लव ट्रायंगल में 3 मौतें, पत्नी की हत्या कर पति ने दी जान; आरोपी प्रेमी ने भी जहर खाकर सुसाइड किया

इंदौर में पति-पत्नी की मौत वाले दिन ही प्रेमी ने भी जहर खाकर जान दे दी. सुसाइड नोट में पति ने दोनों की मौत के लिए आरोपी प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया था.
Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP News: लव ट्रायंगल कितना घातक हो सकता है, इसकी बानगी इंदौर में देखने को मिली. यहां पति-पत्नी और उसके प्रेमी तीन लोगों की जिंदगी खत्म हो गई. चरित्र को लेकर पहले तो पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया, फिर खुद भी जहर खाकर जान दे दी. इसके बाद प्रेमिका के गम और पुलिस के दबाव में आकर प्रमी ने भी सुसाइड कर लिया.

पत्नी के मुंह में जहर ठूंसा, फिर गला घोंट दिया

पूरा मामला मेघदूत नगर का है. यहां रहने वाले हल्केवीर पटेल को अपनी पत्नी रोशनी पटेल के चरित्र पर शक था. हल्केवीर को शक था कि उसका किसी और व्यक्ति से साथ संबंध है. जिसको लेकर दोनों में अक्सर झगड़ होता था. रविवार को हल्केवीर का अपनी पत्नी से झगड़ हो गया. इस दौरान हल्केवीर ने पत्नी के मुंह में जबरदस्ती जहर ठूंस दिया. जब पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की. इसके बाद गला घोंटकर पत्नी को मारडाला और खुद भी जहर खाकर जान दे दी. हालांकि मौत से पहले पति ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था. इसमें लिखा था कि दोनों जहर खाकर सुसाइड कर रहे हैं. इसके साथ ही हल्केवीर ने अपनी पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाए थे. नोट में लिखा था कि सतीश सावले नाम के व्यक्ति के साथ पत्नी के संबंध हैं. जिसके कारण दोनों जान दे रहे हैं. मौत के लिए सतीश सावले को जिम्मेदार ठहराया था.

प्रेमी ने पति से मारपीट के बाद FIR दर्ज करवाई

पुलिस की जांच में सामने आया है कि हल्केवीर पटेल ने कॉल करके सतीश सावले को पत्नी आरती से बात करने के लिए मना किया था. लेकिन इसके बावजूद सतीश नहीं माना. इसके बाद हल्केवीर अपने साले देवेंद्र के साथ सतीश सावले को समझाने के लिए उससे मिलने भी गया था. लेकिन सतीश ने हल्केवीर की बात मानने से साफ इनकार कर दिया और अपने साथियों के साथ मिलकर हल्केवीर और उसके साले के साथ जमकर मारपीट की. इसके बाद हल्केवीर अपने साले के साथ जान बचाकर वहां से वापस आ गया.

लेकिन सतीश सावले को डर था कि पिटाई के बाद कहीं हल्केवीर उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत ना कर दे, इसलिए उसने खुद ही पुलिस के पास जाकर हल्केवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी.

पत्नी से कहा- तुम्हारे प्रेमी ने मुझे फंसा दिया है

सतीश के पुलिस से शिकायत करने के बाद पुलिस लगातार हल्केवीर को परेशान कर रही थी. इसको लेकर हल्केवीर अपनी पत्नी से भी झगड़ा करता था. हल्केवीर अपनी पत्नी से कहता था कि तुम्हारे और तुम्हारे प्रेमी के कारण मुझे परेशानी हो रही है. तुम्हारे पति ने मुझे झूठे केस में फंसा दिया है. हालांकि पत्नी आरती ने इसको लेकर सतीश सावले को कॉल करके केस वापस लेने के लिए कहा, लेकिन सतीश ने मना कर दिया उल्टा धमकी दी कि उसका पति दोनों के बीच में ना आए.

पति-पत्नी की मौत वाले दिन ही खुद भी जान दे दी

रविवार सुबह हल्केवीर पटेल ने अपनी पत्नी आरती पटेल की हत्या के बाद सुसाइड कर लिया था. सुसाइड नोट में मौत का जिम्मेदार सतीश सावले को ठहराया था. लेकिन प्रेमिका की मौत के बाद सतीश दुखी था और पुलिस उसकी तलाश में थी. इसके बाद सतीश ने खुद भी जहर खाकर जान दे दी.

वहीं पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि पीथमपुर इलाके की जिस बिल्डिंग में रहने के दौरान करीब डेढ़ साल पहले आरोपी सतीश सावले की आरती से जान पहचाने हुई थी. जिसके बाद दोनों के बीच बात होती थी. लेकिन जैसे ही इसका पता हल्केवीर को हुआ, तो झगड़ा शुरू हो गया. वहीं सुसाइड नोट में हल्केवीर ने अपनी बेटी को अपनी साली को सौंपने और बालिग होने पर संपत्ति उसके नाम करने की बात कही है.

ये भी पढ़ें: रीवा में 2 साध्वियों की मौत से बवाल! आज देशभर में जैन समाज करेगा विरोध प्रदर्शन

ज़रूर पढ़ें