Bhopal: भोपाल में एयरलाइंस के मैनेजर ने फांसी लगाकर दी जान, देर रात प‍त्नी ने देखा शव, जांच में जुटी पुलिस

Bhopal: एनक्लेव में रहने वाले एक एयरलाइंस के कर्मचारी ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात फांसी लगाकर आत्महत्‍या कर ली. पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके पर निरीक्षण करके मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
Airlines manager in Bhopal took the stream step

भोपाल में एयरलाइंस के मैनेजर ने उठाया स्‍ट्रीम स्‍टेप

Bhopal News: भोपाल शहर के परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव से एक दुखद घटना सामने आई है. एनक्लेव में रहने वाले एक एयरलाइंस के कर्मचारी ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात फांसी लगाकर आत्महत्‍या कर ली. पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके पर निरीक्षण करके मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. शुक्रवार के दिन दोपहर तक पोस्‍टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

फ्लाइट मैनेजर था मृतक

मृतक की पहचान 30 वर्षीय मुर्तजा हसन, पिता परवेज हसन के रूप में हुई है. मृतक शांति एनक्लेव, परवलिया सड़क थाने क्षेत्र का रहने वाला था. वह इंडिगो एयरलाइंस में फ्लाइट मैनेजर के पद पर काम कर रहा था. बताया जा रहा है कि उसने पांच साल पहले ही लव मैरिज की थी और उसकी चार साल की एक बेटी भी है.

पत्नी ने देर रात देखा शव

जानकारी के अनुसार, मुर्तजा हसन ने गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना के समय उनकी पत्नी घर पर ही मौजूद थी. देर रात जब पत्नी की नींद खुली, तब उसने देखा की कमरे में पति फांसी के फंदे पर लटका था. इसके बाद पत्नी ने इस घटना की सूचना तुरंत परिजनों की दी.

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की. पुलिस जांच में कमरे से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों की पु‍ष्ट‍ि नहीं हो पाई है.

पिता के बाने पर होगा बेटे का सुपुर्द-ए-खाक

मृतक के पिता दुबई रहते हैं और वहीं नौकरी करते हैं. वहीं उसका भाई पंजाब में काम करता है. दोनों के भोपाल आने के बाद शनिवार के दिन शव का सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. मामले में पुलिस ने शुरूआती जांच में पारिवारिक कारणों को आत्महत्या की वजह माना है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतक के फोन और जरुरी सामान भी जब्त कर लिए हैं.

ये भी पढे़ं- मैहर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान SI गंभीर रूप से झुलसा; पुतला दहन कर रहे थे कार्यकर्ता

ज़रूर पढ़ें