MP News: अनूपपुर में 4 मंजिला होटल भरभराकर गिरा, हादसे में 1 की मौत, 2 घायल
अनूपपुर में 4 मंजिला होटल गिरी
MP News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर में शनिवार (4 अप्रैल) को दर्दनाक हादसा हो गया. कोतमा में शाम करीब 5.30 बजे 4 मंजिला होटल भरभराकर गिर गई. इस हादसे में एक की मौत हो चुकी है. वहीं चार लोगों को रेस्क्यू टीम ने मलबे से बाहर निकाला है. घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
मलबे से कई लोगों को बाहर निकाला गया
अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत बस स्टैंड के पास अग्रवाल लाज (होटल) जो चार मंजिला थी, शनिवार (4 अप्रैल) की शाम लगभग 5.30 बजे अचानक भरभरा कर गिर गई. बताया जा रहा है कि दर्जनों लोगों के दबने की आशंका है. वहीं अगल-बगल की दुकान भी बिल्डिंग गिरने से दब गई हैं. कई घायलों को बाहर निकल गया है. मौके पर बचाव का कार्य जारी है. लोगों का कहना है कि लॉज के बाजू में निर्माण कार्य चल रहा था, इसी दौरान यह घटना घटित हुई है.
शादी के लिए सिलेंडर लेने खुद दुल्हन DM ऑफिस पहुंची है.
— Priya singh (@priyarajputlive) April 4, 2026
ये यूपी के जालौन की रहने वाली नंदनी हैं. इनकी शादी 20 अप्रैल को है. शादी में सिलेंडर की जरूरत है, लेकिन गैस एजेंसी पर नहीं मिल रहा है. और दूसरा कोई विकल्प नहीं था.
ऐसे में नंदनी DM ऑफिस पहुंची हैं, ताकि सिलेंडर मिल जाए. pic.twitter.com/rCm42oG5JL
एसपी ने घटना के बारे में क्या कहा?
पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने बताया कि इमारत करीब 10 साल पुरानी थी. होटल के पास ही निर्माण कार्य किया जा रहा था. इसमें कई लोग ठहरे हुए थे. लॉज (होटल) के गिरने से कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है. इस घटना में कई मजदूर भी दब गए हैं.
अब तक इस बात की जानकारी नहीं है कि मलबे में कितने लोग दबे हुए हैं. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार लॉज के बगल में खुदाई का काम चल रहा था. इस वजह से हादसा हुआ. साउथ इस्टर्न कोलफील्ड जमुना – कोतमा क्षेत्र की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया है.