देवर बना हैवान! सोते समय भाभी-भतीजी पर धारदार हथियार से किया हमला, एक साल पहले जेल से बाहर आया था

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत सगहन गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है.
Sister-in-law has been seriously injured in the attack by brother-in-law.

देवर के हमले में भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई है.

MP News: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत सगहन गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक देवर ने अपनी ही भाभी और भतीजी पर देर रात धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इस खूनी हमले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

आधी रात का खौफनाक मंजर!

बीती रात करीब 2 बजे, आरोपी भूपेंद्र सिंह गहरवार उर्फ कमलेश सिंह शराब के नशे में घर में घुसा और सो रही भाभी उषा सिंह (42) और भतीजी कल्पना सिंह (19) पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. अचानक हुए इस हमले से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं.

बेटा छत पर सो रहा था, बच गई जान

घटना के समय घर का 18 वर्षीय बेटा आर्यन उर्फ सनी सिंह छत पर सो रहा था, जिससे वह इस खौफनाक हमले का शिकार होने से बच गया. चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह हमलावर को रोका.

घायलों को पहले मऊगंज सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें रीवा के निजी प्रार्थना हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है

बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है और करीब एक साल पहले भोपाल से सजा काटकर लौटा था. पति की 2008 में मौत के बाद से ही महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. संपत्ति विवाद और शराब के नशे में मारपीट की घटनाएं आम थीं.

आरोपी की तलाश में दबिश दे रही पुलिस

शाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है. घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया.

मऊगंज की यह घटना ना सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि घरेलू हिंसा कितनी खतरनाक शक्ल ले सकती है. रिश्तों में पनपती दुश्मनी जब हिंसा में बदलती है, तो उसका अंजाम सिर्फ तबाही होता है.

ये भी पढे़ं: उज्जैन की ‘काशी’ के लिए सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ, 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए की फंड रेज करने की अपील

ज़रूर पढ़ें