Morena News: NH-44 पर दंपती से लूट की कोशिश, बरसाए डंडे, कार के शीशे टूटे; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से झांसी जा रहा एक डॉक्टर का परिवार जैसे ही सराय छोला थाना क्षेत्र के बाबा देवपुरी के पास NH-44 पर पहुंचा, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार को घेर लिया.
In Morena, miscreants tried to rob a family travelling in a car.

मुरैना में बदमाशों ने कार सवार परिवार को लूटने की कोशिश की.

Input- मनोज

MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है. नेशनल हाईवे-44 पर बाइक सवार बदमाशों ने एक डॉक्टर के परिवार पर हमला कर लूट की कोशिश की. बदमाशों ने कार को रोकने की कोशिश करते हुए उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. डरे सहमे परिवार ने किसी तरह तेज रफ्तार में कार भगाकर जान बचाई है.

घात लगाए बदमाशों ने लाठी-डंडों से किया हमला

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से झांसी जा रहा एक डॉक्टर का परिवार जैसे ही सराय छोला थाना क्षेत्र के बाबा देवपुरी के पास NH-44 पर पहुंचा, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार को घेर लिया. बदमाशों ने कार को रोकने की कोशिश करते हुए उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि आगे पहले से घात लगाए अन्य बदमाश भी मौजूद थे, जिन्होंने कार के शीशे तोड़ दिए और परिवार को डराने-धमकाने के साथ जान से मारने तक की कोशिश की. घटना के दौरान कार में बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई. डरे-सहमे परिवार ने किसी तरह हिम्मत दिखाते हुए कार को तेज रफ्तार में भगाया और अपनी जान बचाकर मुरैना पहुंचा.

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

पीड़ित जब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, तो उन्हें घटना स्थल वाले क्षेत्र में जाने की सलाह दे दी गई. भय के कारण परिवार दोबारा उस इलाके में जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका और अंतत: झांसी पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई. इस सनसनीखेज घटना ने हाईवे सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या आम जनता को हाईवे पर सुरक्षित यात्रा का भरोसा मिलेगा.

ये भी पढे़ं: भोपाल-इंदौर Metro में अब प्री वेडिंग शूट और बर्थ-डे का जश्न, ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ की शुरुआत; हर घंटे के हिसाब से देना होगा चार्ज

ज़रूर पढ़ें