MP News: बीटेक पास इंजीनियर निकला शातिर चोर, लंदन से लौटने के बाद भोपाल में वारदात को देता था अंजाम

भोपाल के चार मामलों में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को 200 सीसीटीवी कैमरों खंगालने ने के बाद सफलता मिली.
The police arrested the engineer thief who committed theft in Bhopal.

भोपाल में चोरी करने वाले इंजीनियर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

MP News: भोपाल में इंजीनियर चोर को गिरफ्तार किया गया है. GRP पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, आरोपी शातिर चोर रेल यात्रियों को निशाना बनाकर ट्रेनों में चोरी की घटना को अंजाम देता था. आरोपी पुणे यूनिवर्सिटी से बीटेक पास है, इसके बाद इंजीनियर के तौर निजी कंपनी में आरोपी ने काम भी किया. दो बार लंदन में काम करने के बाद आरोपी वापस देश लौटा था.

ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद करता था चोरी

आरोपी नौकरी छूटने के बाद ऑनलाइन बेटिंग गेम की लत और पैसों की हार के बाद आर्थिक तंगी में आकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था. आरोपी के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं. भोपाल रेल SP राहुल लोढ़ा ने बताया कि आरोपी की पहचान प्रांजल दीक्षित के रूप में हुई है, जो लखनऊ का रहने वाला था. वह ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रही महिलाओं के पर्स, सोने-चांदी जैसे जेवरात को चोरी करता था. आरोपी के पास से सोने का मंगलसूत्र, सोने की दो चेन, एक जोड़ी झुमके, दो लेडीज अंगूठियां जब्त की गई हैं.

200 CCTV कैमरे खंगालने के बाद मिली सफलता

भोपाल के चार मामलों में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. बता दें कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को 200 सीसीटीवी कैमरों खंगालने ने के बाद सफलता मिली. 20 जनवरी को फरियादी अफशा बेगम का वजीरपुर आगरा ट्रेन राधजानी एक्सप्रेस के कोच ए-1 में आगरा से मुंबई की यात्रा के दौरान स्टेशन भोपाल पर उनके सिराहने रखा लेडीस पर्स को इंजीनियर चोर ने चुरा लिया था. जिसके बाद पुलिस ने लगातार आरोपी के द्वारा आने जाने के रोड मैप का सीसीटीवी देखकर उसे गिरफ्तार किया.

आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम पता प्रांजल दीक्षित, पिता प्रभात दीक्षित, उम्र-36 साल निवासी बी/28 देव स्थान लखनऊ बताया. आरोपी ने चोरी की घटनाओं को स्वीकार करते हुए बताया कि उसने चार वारदातों को अंजाम दिया था. आरोपी से जीआरपी भोपाल के चार मामलो में चोरी गये सोने के आभूषण कुल कीमत लगभग 7 लाख रूपये के जेवरात जब्त किए गए हैं.

ये भी पढे़ं: MP News: एमपी में स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार का फोकस, रिमोट मेडिकल कॉलेजों में मिलेगा अतिरिक्त इंसेंटिव

ज़रूर पढ़ें