MP News: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बाबा बागेश्वर ने दी बधाई, बोले- जूनून के आगे पनौती कुछ भी नहीं
टी-20 में भारत की जीत पर बाबा बागेश्वर ने दी बधाई
MP News: टी-20 विश्वकप में कल रात न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की धमाकेदार जीपर पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए इसे रणनीति और कड़े परिश्रम की जीत बताया है. बाबा बागेश्वर ने ‘पनौती’ जैसे शब्दों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कोई भी दिन, मैदान या खिलाड़ी अशुभ नहीं होता. उन्होंने संदेश दिया कि यदि सही रणनीति, अटूट जोश और भगवान की कृपा साथ हो, तो हर बाधा को पार किया जा सकता है. उन्होंने इस जीत को पूरे देश के लिए गौरव का क्षण बताया और समस्त क्रिकेट प्रेमियों को बधाई दी.
छतरपुर में भारत की जीत पर निकली तिरंगा यात्रा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले के लिए छतरपुर शहर के कई स्थानों पर बड़ी-बड़ी स्क्रीने लगाई गई थीं. इस दौरान न्यूजीलैंड का हर विकेट गिरने पर और भारत की बल्लेबाजी के समय लगते छक्के-चौकों के बीच क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर नाचते-झूमते नजर आए. शहर के गल्ला मंडी, चौक बाजार, छात्रसाल चौक पर पटाखों की गूंज सुनाई दी. इस समय बच्चें, बुजुर्ग समेत सभी भारत की जीत का जश्न मनाते नजर आ रहे थे. युवकों ने जीत के बाद शहर में देर रात बाइक तिरंगा रेली भी निकाली.
भारत ने एक तरफा जीता मैच
टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की है. इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच हुए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने कुल 255 रन बनाए थे. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 159 रन पर सिमट गई. टीम इंडिया ने मैच एक तरफा जीत लिया. मैच के दौरान टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए.
ये भी पढे़ं- IND vs NZ: विश्व कप में टीम इंडिया ने की छक्कों की बरसात, टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाए