‘नेताओं के वोट लीक हो जाएं…’, पेपर लीक पर बाबा बागेश्वर बोले- चुनाव लीक नहीं होते, बच्चों की फीस माफ हो
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
Baba Bageshwar: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पेपर लीक के मामले में प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने से बच्चों के साथ-साथ परिवार भी परेशान होता है. उन्होंने आगे कहा सिस्टम की गलती है तो अगली परीक्षा में बच्चों की फीस माफ होनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने चुनाव लीक नहीं होते हैं.
‘नेताओं के वोट लीक हो जाएं’
बाबा बागेश्वर बद्रीनाथ धाम में श्री सत्यनारायण कथा का आयोजन कर रहे हैं. कथा के दौरान उन्होंने नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाया. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि कुछ बच्चों ने परीक्षा के लिए बहुत मेहनत की. मुझसे एक-दो बच्चे मिलने भी आए थे. पेपर के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि पेपर तो दिया लेकिन लीक हो गया. नेताओं के वोट लीक हो जाएं.
‘बच्चों की फीस माफ की जाए’
कथा के दौरान मंच से नाराजगी जताते हुए बाबा बागेश्वर ने कहा कि भारत सरकार से प्रार्थना है कि जो बच्चे उधार करके पेपर के लिए फीस भरते हैं, उनके लिए एक बार की फीस देना भी कठिन है. आगे कहा कि किसान, मजदूर माता-पिता का सपना होता है कि उनकी बेटी या बेटा डॉक्टर बने. अपना पेट काटकर फीस भरते हैं. जब पेपर लीक होता है तो उनके दिल पर क्या गुजरती होगी.
बाबा बागेश्वर ने कहा कि जब सिस्टम की गलती है तो विद्यार्थी क्यों भुगतें? सिस्टम को भुगतना चाहिए. सिस्टम को दंड मिलना चाहिए. बच्चों की अगली बार की फीस माफ होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: ‘न धाम में रहेंगे, न कथा करेंगे…’ शादी की चर्चा के बीच बाबा बागेश्वर का बड़ा फैसला
‘नेताओं की 3 महीने की सैलरी काटी जानी चाहिए’
बद्रीनाथ धाम में कथा का आयोजन 27 मई से हो रहा है जो 31 मई तक होगा. इससे पहले बाबा बागेश्वर ने महंगाई और ईंधन की बचत को लेकर उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल बचाने की बात की जाती है. सबसे पहले नेताओं के चार्टर्ड विमानों पर पाबंदी लगनी चाहिए. इसके साथ ही सुझाव देते हुए कहा कि नेताओं की तीन महीने की सैलरी काटी जानी चाहिए.