MP Nigam Mandal Niyukti: एमपी में निगम, मंडल, प्राधिकरणों में नई नियुक्तियां, यहां जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

MP Nigam Mandal Niyukti: निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य सरकार की तरफ से अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की नई सूची जारी की गई है.
Nigam Mandal Niyukti in MP

प्रवीण शर्मा, राघवेंद्र शर्मा

MP Nigam Mandal Niyukti: मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है. निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य सरकार की तरफ से 1 दर्जन से अधिक संस्थाओं के लिए अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की नई सूची जारी की गई है. इस नई सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है. आइए जानते है किसे कौन सा पद मिला है.

इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

  • डॉ. राघवेंद्र शर्मा: अध्यक्ष, योग आयोग
  • संदीप जैन: अध्यक्ष, जबलपुर विकास प्राधिकरण
  • वीरेंद्र गोयल: अध्यक्ष, सिंगरौली विकास प्राधिकरण
  • पंकज जोशी: अध्यक्ष, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड
  • राकेश जादौन: उपाध्यक्ष, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड
  • प्रभु दयाल कुशवाहा: अध्यक्ष, कुश समाज कल्याण बोर्ड
  • ओम जैन: अध्यक्ष, गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल
  • कौशल शर्मा: अध्यक्ष, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान
  • विनोद गोटिया: अध्यक्ष, तीर्थ स्थान एवं मेला विकास प्राधिकरण

संदीप जैन को मिली जिम्मेदारी

संदीप जैन को जबलपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की जिम्मेदारी दी गई है. वीरेंद्र गोयल सिंगरौली के औद्योगिक क्षेत्र के विकास प्राधिकरण का कार्यभार संभालेंगे. सामाजिक और सांस्कृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए सरकार ने राघवेंद्र शर्मा को योग आयोग का अध्यक्ष, प्रवीण शर्मा को युवा आयोग का अध्यक्ष और विनोद गोटिया को तीर्थ यात्रा और मेला प्राधिकरण अध्यक्ष नियुक्त किया है.

बता दें कि पिछले 4 दिनों से राज्य सरकार लग-अलग निगम, बोर्ड और विकास प्राधिकरणों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्तियां कर रही है. अब तक कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी है.

ये भी पढे़ं: 104 दूल्हे ई-रिक्शे पर बारात लेकर निकले, महापौर ने उठाया खर्च, सतना में CM कन्या विवाह योजना के तहत लिए 7 फेरे

ज़रूर पढ़ें