Bhopal News: भोपाल में 11वीं की छात्रा से चार गाड़ियों में रेप, वीडियो बनाकर वसूले 40 हजार, दो आरोपी गिरफ्तार

Bhopal News: आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि उसने कई बार लड़की को संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. छात्रा को धमकी देकर 40 हजार रु भी वसूल किए. थार कार को सीहोर जिले के गांव में माज ने छिपा दिया था.
Thar car of the accused

आरोपी की थार जब्त

Bhopal News: भोपाल में लव जिहाद मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. 11वीं की छात्रा से रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना में इस्तेमाल हुई चार गाड़ियों को जब्त किया है. इन चार गाड़ियों में अलग-अलग समय पर अलग-अलग जगह पर नाबालिग हिंदू छात्रा से रेप की घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने ब्लैक थार भी जब्त की है, जिसमें छात्रा से पहली बार खानूगांव इलाके में औसाफ अली ने कार में रेप किया.

पूरी घटना का खुलासा कैसे हुआ?

इस दौरान कार का मालिक और आरोपी औसाफ का सहयोगी माज खान छात्रा का अश्लील वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा था. बाद में छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया गया. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से पैसे भी वसूले गए और अश्लील वीडियो वायरल भी किया गया. इस मामले में औसाफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. माज ने पूछताछ में पूरी घटना का खुलासा किया है. फिलहाल इस मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर ने जांच के लिए SIT का गठन कर दिया है.

माज खान ने चोरी-चुपके बनाया वीडियो

आरोपी माज खान के खुलासे ने पुलिस को भी चौंकाया. माज खान ने बताया कि रेप के दौरान आरोपी कार के बाहर खड़ा होकर चोरी-चुपके वीडियो बना रहा था. इस वीडियो को आपस में शेयर किया. पूरा वीडियो आईफोन से बनाया गया था. अब पुलिस को उस आईफोन की तलाश है.

आरोपी ने पूछताछ में क्या कबूला?

आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि उसने कई बार लड़की को संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. छात्रा को धमकी देकर 40 हजार रु भी वसूल किए. थार कार को सीहोर जिले के गांव में माज ने छिपा दिया था. इन चार कारों में छात्रा से अलग-अलग समय अलग-अलग स्थान में रेप किया. माज 365 जिम का संचालक है. 13 फरवरी तक माज कोहे फिजा पुलिस की रिमांड पर है. आरोपी माज से अन्य छात्राओं से भी रेप ब्लैकमेलिंग के संबंध में पूछताछ की जा रही है..मुख्य आरोपी औसाफ को जेल भेज दिया है.

अभी तक पुलिस को नहीं मिला फोन

जिस आईफोन से छात्रा के रेप के वीडियो शूट किए गए वह माज का ही था. इसे माज ने राजस्थान में तोड़कर फेंकने की बात कही है. वह लगातार अपनी बात पर कायम है. पुलिस उसके मोबाइल फोन को अब भी जब्त नहीं कर सकी है.

पुलिस ने फोन को लेकर क्या बताया?

पुलिस का कहना है कि माज अपने मोबाइल को लेकर लगातार गुमराह कर रहा है. उसका कहना है कि वह ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में जियारत के लिए अजमेर गया था. वहां जैसे ही लव जिहाद केस में अपना नाम आने की जानकारी मिली, उसने मोबाइल फोन तोड़कर जंगल में फेंक दिया.

थार माज खान की है

पुलिस ने इस मामले में 3 फरवरी को ओसाफ अली खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. 8 फरवरी को दूसरे आरोपी माज खान की गिरफ्तारी की गई. वारदात में इस्तेमाल काले कांच की थार, माज की ही थी. माज रसूख दिखाने के लिए कई कार रखता था. जरूरत पड़ने पर अपने दोस्तों को भी देता था.

ये भी पढ़ें-Bhopal News: भोपाल में ईरानी डेरे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 39 आरोपी गिरफ्तार; इनामी बदमाश समेत 8 महिलाएं शामिल

मछली गैंग से है संबंध

माज का बड़ा भाई मोनिस मादक पदार्थों की तस्करी में जमानत पर है. मोनिस का एमडी तस्करी, लव जिहाद और जमीनें कब्जा करने वाले यासीन मछली गैंग से भी रिश्ता सामने आ चुका है.

माज के करीबियों की खोज में पुलिस

माज के दो अन्य करीबियों की पुलिस तलाश कर रही है. कई बार पूछताछ के लिए बुलाने पर भी ये दोनों थाने नहीं पहुंचे हैं. लिहाजा, पुलिस को यकीन हो चला है कि दोनों की भूमिका भी केस में संदिग्ध रही है. इसी के चलते वह पुलिस से भाग रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें