भोपाल बीजेपी कार्यकारिणी पर विवाद! पार्टी से उठे विरोध के सुर, अब महाशिवरात्रि को फिर से जारी होगी लिस्ट
भोपाल बीजेपी जिला कार्यकारिणी की लिस्ट फिर जारी होगी
MP News: लंबे इंतज़ार के बाद घोषित हुई बीजेपी जिला कार्यकारिणी अब विवादों में है. पहली बार है जब कार्यकारिणी को लेकर असंतोष साफ़ दिखा. भोपाल जिला कार्यकारिणी को लेकर पार्टी में अंदरूनी तौर पर विरोध और नाराजगी सामने आई. विरोध के बाद भोपाल की शहर कार्यकारिणी होल्ड कर दी गई और अब महाशिवरात्रि पर शुभ मुहूर्त में सूची घोषित होने की बात की जा रही है.
कुछ नामों पर सामने आई थी नाराजगी
बीजेपी की जिला कार्यकारिणी में सचिन दास बब्बा को जिला महामंत्री बनाया गया था. सचिन दास बब्बा के नाम नेताओं ने आपत्ति दर्ज कराई थी. पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ और भाजपा प्रत्याशी के ख़िलाफ़ निर्दलीय चुनाव लड़ने से नेताओं ने नाम पर विरोध दर्ज किया. सूची में पार्षदों को तबज्जों मिलने पर कलह सामने आया. अब एक बार नए सिरे से चर्चा कर सामंजस्य के साथ सूची जारी की जाएगी.
जिला, प्रदेश अध्यक्ष ने सूची पोस्ट कर की डिलीट
भोपाल की जिला कार्यकारिणी घोषित होने पर लिस्ट भोपाल जिला अध्यक्ष रवीन्द्र यति ने पोस्ट की. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी सूची को ऑफिशियल पेज पोस्ट किया. सूची जारी होने के साथ ही बधाईयों का सिलसिला भी शुरू ही हो गया. नेताओं के आपत्ति जताने के कुछ देर के भीतर ही सूची बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और भोपाल के शहर अध्यक्ष रविन्द्र यती और बीजेपी के ऑफिशियल पेज से पोस्ट डिलीट कर दी गई.
ये भी पढ़ें: MP News: राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव, इस्तीफा देने वाले IFS विपिन पटेल ने आखिरी पोस्ट में उठाए सवाल
शुभ मुहूर्त ना होने की दी सफ़ाई
भोपाल जिला उपाध्यक्ष रवीन्द्र यति से विस्तार न्यूज़ ने सवाल पूछा तो जिलाध्यक्ष रविन्द्र यती ने सफाई देते नज़र आए. सूची पर किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं है. शुभ मुहूर्त यानी महाशिवरात्रि पर सूची जारी की जाएगी. शुभ मुहूर्त न होने के चलते अभी फ़िलहाल सूची को होल्ड कर दिया है.