भोपाल में पेटी में मिले शव पर बड़ा खुलासा, आरोपी समीर ने की थी प्रेमिका की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP News: समीर और सिया की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. बताया जा रहा है कि दोनों बिना शादी किए एक साथ रह रहे थे. पड़ोसियों का कहना है कि आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते थे. समीर, ऑटो रिक्शा चलाने का काम करता है.
bhopal crime news

आरोपी समीर और सिया

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र के कमल नगर से गुरुवार (12 फरवरी) को एक बंद पेटी में महिला की लाश मिली थी. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. हत्या के आरोप में पुलिस ने समीर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के परिवार के सदस्यों को भी हिरासत में ले लिया है.

क्या है पूरा मामला?

कमल नगर में पानी के एक टैंक से बंद पेटी में एक लाश मिली थी. बताया जा रहा है कि ये महिला का शव है. जिसकी पहचान सिया नाम की लड़की के तौर पर हुई है. लड़की के गले में एक साइड गुलाब का फूल और दूसरे साइड पत्तियों वाला टैटू बना है. इसके साथ ही सीने पर बने टैटू में सिया का नाम लिखा हुआ है. हाथ पर भी टैटू बना हुआ है. पड़ोसियों के मुताबिक सिया नाम की लड़की की हत्या की गई है. सिया की हत्या का आरोप समीर पर लगाया जा रहा है.

सोशल मीडिया से हुई दोनों की मुलाकात

अब तक मिली जानकारी के अनुसार समीर और सिया की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. बताया जा रहा है कि दोनों बिना शादी किए एक साथ रह रहे थे. पड़ोसियों का कहना है कि आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते थे. समीर, ऑटो रिक्शा चलाने का काम करता है.

लड़की आरोपी के खिलाफ कर चुकी थी शिकायत

भोपाल पुलिस ने शुक्रवार सुबह 6 बजे आरोपी समीर के घर पहुंची, समीर और उसके परिवार के सदस्यों (मां, बहन और भाई) को ले गई. आरोपी का परिवार हाउसिंग बोर्ड के क्वार्टर में रहता था. पड़ोसियों के मुताबिक लड़की का तलाक हो चुका था, इसके बाद समीर के साथ संबंध में थी. सिया ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी.

ये भी पढ़ें: ग्वालियर में स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश

दोनों के बीच पैसों को लेकर भी विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि आरोपी समीर ने सिया से लाखों रुपये ऐंठे थे. समीर, सिया के संपर्क में आने से पहले दो शादियां कर चुका था.

ज़रूर पढ़ें