Bhopal: डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने की क्रूरता की हदें पार, दर्द से तपड़ती रही पत्नी, अस्पताल नहीं ले जाया पाया पति
सांकेतिक तस्वीर
Bhopal: बीते कई दिनों से डिजिटल अरेस्ट के कई मामले सामने आ रहे है. फर्जी केस के नाम पर लोगों को धमकाकर अब तक डिजिटल अरेस्ट कर ठग लोगों से मौटा पैसा वसूल कर लेते है. हाल ही में ताजा मामला भोपाल से सामने आया है. इस मामले में ठगों ने अरेरा कॉलोनी में रहने वाले एक वृद्ध को डिजिटल अरेस्ट रखकर न सिर्फ 36 लाख रुपये ठग लिए, इतना ही नहीं ठगों ने उनकी पत्नी के साथ अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी.
दर्द से कारहती रही पत्नी
दरअसल वृद्ध के डिजिटल अरेस्ट के दौरान ही उनकी पत्नी घर में काम करते हुए फिसलकर गिर पड़ी, जिससे उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई. महिला दर्द से कारहती रही और पति से कहती रहती कि हॉस्पिटल ले चलो, लेकिन पति उसे अस्पताल नहीं ले जाया पाया. वृद्ध ने पत्नी की मदद के लिए ठगों से कुछ देर की मोहलत मांगी, लेकिन ठगों ने क्रूरता दिखाते हुए उन्हें कुछ मिनट के लिए भी नहीं छोड़ा.
ऐसे खुला राज
काफी देर बाद जब वृद्ध से पत्नी का दर्द देखा नहीं गया तो उसने अपने दामाद को फोन लगाया. जिसके बाद दामाद और बेटी कोलार से अरेरा कलोनी पहुंचे और एंबुलेंस से महिला को अस्पताल पहुंचाया. साथ ही जब बेटी-दामाद जबरन वृद्ध के कमरे में घुसे तो डिजिटल अरेस्ट का राज खुला. उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी. ई-जीरोएफआईआर के जरिए हबीबगंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
सेवानिवृत्त अधिकारी है अविनाश कक्कड़
पुलिस के अनुसार, ई-5 अरेरा कालोनी निवासी अविनाश कक्कड़ (75), मंडीदीप स्थित एक फैक्ट्री से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. वह अपनी पत्नी शशि कक्कड़ के साथ रहते हैं.