Bhopal News: फर्जी ‘गरीबों’ के निरस्त होंगे BPL कार्ड, 1.50 लाख परिवारों का नाम लिस्ट से बाहर करने की तैयारी!

Fake BPL Cards Under Scanner: गतल तरीके से डॉक्यूमेंट बनाकर गरीबी रेखा में शामिल होकर बीपीएल का फायदा उठाने वाले परिवारों का नाम अब लिस्ट से बाहर होने वाला है.
Fake BPL Cards Under Scanner

फाइल फोटो

Fake BPL Cards Under Scanner: गतल तरीके से डॉक्यूमेंट बनाकर गरीबी रेखा में शामिल हो कई सक्षम परिवारों ने अभी खूब मलाई खा ली है. अब मध्य प्रदेश सरकार ने ऐसे परिवारों को चुनकर इन्हें बीपीएल की लिस्ट से बाहर करने और इनके BPL कार्ड निरस्त करने की तैयारी कर ली है. इन फर्जी गरीबों को जनगणना अभियान के दौरान पहचाना जाएगा और बीपीएल की लिस्ट से बाहर कर दिया जाएगा.

गरीबों का हक मारने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

अभी तक अच्छे खासे घरों में रहने वाले और अच्छा जीवन जीने वाले ये परिवार बिलो पॉवर्टी लाइन कार्ड बनवाकर असली गरीबों का हिस्सा लूट रहे थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. सरकार इसके लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है. जनगणना अभियान के दौरान होने वाले मकान सर्वे के काम में ऐसे कार्डधारियों को विशेष रूप से पहचान सूची में शामिल किया जा रहा है.

जनगणना 2027 में की जा रही है घरों की मैपिंग

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत राजधानी भोपाल के 85 वार्ड में मौजूद कच्चे-पक्के मकानों की मैपिंग की जा जानी है. इस दौरान बिलो पॉवर्टी लाइन श्रेणी के मकानों को चिन्हित किया जा रहा है. शुरुआती जानकारी के अनुसार शहर में डेढ़ लाख अच्छे और पक्के मकान हैं, जिन्हें गरीबी रेखा सूची में शामिल करवा लिया गया है.

फर्जी गरीबों को बाहर करने की तैयारी

इन सभी परिवारों को बीपीएल सूची से बाहर करने की तैयारी की जा रही है. हालांकि इन्हें सिस्टम से बाहर करने से पहले सुनवाई का मौका दिया जाएगा. यदि परिवार अपनी बात साबित करने में असफल होते है तब सूची से बाहर किया जाएगा और कार्ड भी निरस्त कर दिया जाएगा.

ये भी पढे़ं- उज्जैन में भ्रष्टाचार की नई परिभाषा! ‘लड्डू-मिठाई’ जैसे कोड वर्ड, व्हाट्सएप चैट से खुली पोल, जानें क्या है मामला

ज़रूर पढ़ें