‘अच्छी बेटी नहीं बन पाई’, भोपाल में IPS की बेटी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – मम्मी-पापा से बहुत प्यार करती हूं
सांकेतिक तस्वीर.
IPS Daughter Suicide Note: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित पुलिस मुख्यालय में तैनात IPS अधिकारी AIG नारकोटिक्स की बेटी की आत्महत्या मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है. इसमें मृतका ने लिखा है कि मम्मी-पापा में आपसे बहुत प्यार करती हूं. इसके साथ ही लिखा कि मैं अच्छी बेटी नहीं बन पायी.
‘अब तक कारण स्पष्ट नहीं’
इस मामले की जानकारी देते हुए ACP उमेश तिवारी ने बताया कि IPS अधिकारी ने हबीबगंज पुलिस थाने को सूचना दी थी कि जब दफ्तर से लौटे थे तो बेटी घर के ऊपर वाली मंजिल के कमरे में थी. दरवाजा अंदर से लॉक था. उन्होंने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर बच्ची पंखे से फंसा लगाकर लटकी हुई थी. सूचना के बाद तत्काल थाना प्रभारी और FSL की टीम मौके पर पहुंची थी.
उन्होंने आगे बताया कि कमरे में बिस्तर से ही सुसाइड नोट मिला था. इसमें कोई विशेष कारण नहीं बताया गया है. अब तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आत्महत्या क्यों की है? पुलिस इस मामले में जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: IPS Daughter Suicide: भोपाल में आईपीएस अफसर की बेटी ने की आत्महत्या, चार इमली के सरकारी बंगले में लगाई फांसी
पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया
दरअसल, वरिष्ठ IPS अधिकारी की 16 साल की बेटी ने आत्महत्या कर लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की बारीकी से जांच की जा रही है. पुलिस कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद मालूम चलेगा. इसके साथ ही परिजन, दोस्त और करीबियों से पूछताछ की जा रही है. ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं छात्रा मानसिक तनाव में तो नहीं थी.