Bhopal NEET Exam: नकल रोकने के लिए NMC का अजीब फरमान, सभी मेडिकल छात्रों की छुट्टी रद्द, क्या बच्चों पर है शक?
फाइल फोटो
Bhopal NEET Exam: मध्य प्रदेश में 3 मई को नीट 2026 की परीक्षा होने जा रही है, इसे लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. साथ ही परीक्षा में नकल रोकने और फर्जीवाड़े को खत्म करने के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं. इसी के चलते नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने नया नोटिस जारी किया है. एनएमसी के इस नोटिस सारे मेडिकल स्टूडेंट को शक के दायरे में खड़ा कर दिया है.
2 और 3 मई को नो छुट्टी
एनएमसी के इस अजीबोगरीब नोटिस के तहत देश के सभी मेडिकल कॉलेजों को 2 और 3 मई को किसी भी छात्र को अवकाश न दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं. यह नोटिस केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्चतर शिक्षा विभाग के सचिव डॉक्टर विनीत जोशी के डीओ लेटर के आधार पर जारी किया गया है.
संस्थानों को सतर्क रहने की सलाह
इस नोटिस में मेडिकल कॉलेज और संस्थानों को सतर्क रहने की भी निर्देश दिए गए हैं. गौरतलब है कि नीट परीक्षा 2024 और 2025 में सीबीआई ने कुछ सॉल्वर गैंग पकड़ी थी. जीएमसी सहित सभी मेडिकल कॉलेजों के डीन ने एनएमसी के निर्देश के अनुसार आदेश जारी कर दिए हैं.
3 मई को है MBBS छात्रा की सगाई
दूसरी तरफ भोपाल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा की 3 मई को सगाई है. ऐसे में उसे छुट्टी लेने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. काफी मिन्नतों के बाद मैनेजमेंट ने उसे लिखित आवेदन देने और सगाई के फोटो देने की शर्त पर परमिशन दी. मेडिकल स्टूडेंट्स का कहना है कि यह कदम एहतियात कम और अविश्वास ज्यादा दिखाता है. जिन छात्रों का नीट परीक्षा से कोई सीधा संबंध नहीं है, वे भी इस आदेश की जद में आ गए हैं.
ये भी पढे़ं: 104 दूल्हे ई-रिक्शे पर बारात लेकर निकले, महापौर ने उठाया खर्च, सतना में CM कन्या विवाह योजना के तहत लिए 7 फेरे