MP News: देर से ऑफिस आने और जल्दी जाने वाले कर्मचारियों की खैर नहीं! CM Mohan yadav ने वल्लभ भवन में दिए कार्रवाई के निर्देश

MP News: मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव ने आज वल्लभ भवन में आधिकारियों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विशेष छापामार कार्रवाई की निर्देश दिए हैं.
वल्लभ भवन, भोपाल

वल्लभ भवन, भोपाल

MP News: प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव ने आज वल्लभ भवन में आधिकारियों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विशेष छापामार कार्रवाई की निर्देश दिए हैं. CM ने मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग को निर्देश दिया है कि गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक वल्लभ भवन, विध्यांचल और सतपुड़ा कार्यालयों में काम करने वाले सभी आधिकारियों और कार्मचारियों की उपस्थिति, आने-जाने का समय और अनधिकृत अनुपस्थिति की जानकारी एकत्रित की जाए. सीएम के निर्देशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने इस कार्रवाई के लिए विशेष टीम का गठन किया है.

टीम की सभी कार्यालयों में तैनाती

इस टीम की सभी कार्यालयों में तैनाती कर दी गई है, साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है. गौरतलब है कि इससे पहले भी सीएम मोहन यादव कर्मचारियों और अधिकारियों को समय पर कार्यालय आने की हिदायत दे चुके हैं. उन्होंने कहा थी कि पांच दिवसीय कार्यालय होने के बावजूद भी कई बार अधिकारी समय पर दफ्तर नहीं आते, ये रवैया प्रशासनिक कार्यों में बाधा बनता है. सीएम द्वारा जारी निर्देशों के जरिए ये सुनिश्चित किया जाएगा कि हर कर्मचारी और अधिकारी द्वारा समय पर पालन कड़ाई से हो.

राजस्थान और छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे CM Mohan yadav

बता दें कि सीएम मोहन यादव आज राजस्थान और छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 9 बजे भोपाल से उड़ान भरकर उदयपुर पहुंचेंगे. यहां से वह भीलवाड़ा जाएंगे. जहां पर उद्योगपतियों से मिलकर निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे. इसके बाद वह उदयपुर से जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. जबलपुर पहुंचकर वह गढ़ाकोटा के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां वह 218वें ‘रहस मेला’ और सुरक्षा पेंशन योजना के वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके बाद शाम को वह रायपुर पहुचेंगे.

ये भी पढे़ं: MP News: जबलपुर में 5 अफगानी घुसपैठियों की 10 मार्च तक न्यायिक रिमांड, दमोह में बनवाए थे फर्जी पासपोर्ट

ज़रूर पढ़ें