900 CCTV और 150 जवानों की मदद से सीरियल कटर मैन गिरफ्तार, आपत्तिजनक कंटेंट देखकर लड़कियों पर करता था हमला
सीरियल कटर मैन गिरफ्तार
Bhopal News: भोपाल में “सीरियल कटर मैन” को गिरफ्तार कर आज आरोपी का जुलूस निकाला गया है. आरोपी राह चलती लड़कियों को निशाना बनाता था. 900 CCTV कैमरे खंगाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. भोपाल में आरोपी ने कटर से 4 लड़कियों पर किया था हमला, नशा करने के बाद लड़कियों कटर से हमला करता था आरोपी. आरोपी की उम्र 37 साल है. आरोपी पर पुलिस ने 30 हजार रुपए का इनाम रखा था. आरोपी की तलाश में पुलिस की 40 टीमों में 150 जवान लगे थे.
क्या है पूरा मामला?
पुलिस आयुक्त कार्यालय में आज भोपाल के एडिशनल कमिश्नर अवधेश गोस्वामी ने मामले का खुलासा किया. एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि पिपलानी और अयोध्या नगर में 29 जनवरी को घटना हुई थी. जिसमें 2 घंटे के अंदर चार लड़कियों पर कटर से हमला किया गया था. अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर लड़कियों पर हमला किया था. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था. आरोपी की तलाश में 100 संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. इसके बाद आरोपी का स्केच भी बनाया गया. इसके बाद आरोपी की तस्वीर साफ हुई.
बुधवार (4 फरवरी) रात को अयोध्या नगर बाईपास के पास कोच फैक्ट्री से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. दरअसल, एक लड़की के साथ घटना करते समय लड़की के दोस्त से आरोपी की लड़ाई हुई थी. जिसकी मदद से आरोपी का स्केच बनवाया गया था. जिससे आरोपी पहचान में आया. 900 CCTV खांगले के दौरान केवल 5 मिनट ही आरोपी का फुटेज मिल पाया था.
आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज
जब आरोपी को पकड़ा गया तब आरोपी के गाड़ी की तलाशी में कटर मिला. आरोपी का नाम देवेंद्र अहिरवार है जो करोंद में रहता है. आरोपी के पिपलानी थाना में पुराने अपराध भी पाए गए. पुलिस ने कहा- चैलेंजिंग अपराध था. मामले को सुलझाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. आरोपी आपत्तिजनक कंटेंट देखने का आदी था. आरोपी की पत्नी छोड़कर जा चुकी थी. फरियादी में किसी भी लड़की से उसका कोई संपर्क नहीं था. पीड़िताओं का भी आपस में कोई संपर्क नहीं था.
नशा करने के बाद महिलाओं पर हमला करता था
आरोपी विकृत मानसिकता का व्यक्ति था. रेंडम महिलाओं को निशाना बनाता था. साल 2014 के बाद 2026 में आरोपी ने वारदात किया. बीच में आरोपी ने कौन-कौन से शहर में वारदात को अंजाम दिया. इसका भी पुलिस जांच कर रही है. हाल में पिपलानी में तीन वारदात को अंजाम दिया और अयोध्या नगर में एक वारदात को अंजाम दिया.
गांजे और शराब का नशा करता था आरोपी. नशा करने के बाद लड़कियों पर हमला करता था. आरोपी के पूर्व में भी अपराध दर्ज है. सागर में मारपीट का मामला दर्ज है. सागर में कटर से इसी तरीके से वारदात को अंजाम दे चुका है आरोपी जिसके बाद से वहां से फरार हो गया था.