MP News: पदभार संभालते ही ग्राउंड पर उतरे पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

MP News: पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि ग्राउंड पुलिसिंग पर फोकस है. राजधानी होने के कारण ट्रैफिक पर बहुत दबाव है. इस वजह से ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करना प्राथमिकता है.
bhopal police commissioner sanjay kumar

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार

MP News: भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर IPS संजय कुमार पदभार ग्रहण करते ही ग्राउंड पर उतर गए हैं, आज सुबह पुलिस कमिश्नर अधिकारियों के साथ ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेने शहर के अलग-अलग चौक चौराहा पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अलग-अलग क्षेत्र में जाकर ट्रैफिक व्यवस्था को समझा और अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार करने जरूरी दिशा निर्देश दिए. अधिकारियों ने मैप और रूट चार्ट के जरिए कमिश्नर को ट्रैफिक की पूरी जानकारी दी.

ग्राउंड पुलिसिंग पर फोकस है- संजय कुमार

विस्तार न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि ग्राउंड पुलिसिंग पर फोकस है. राजधानी होने के कारण ट्रैफिक पर बहुत दबाव है. इस वजह से ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करना प्राथमिकता है. लोगों को बेहतर सुविधा मिले इस पर काम करेंगे. ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे.

ट्रैफिक व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने जीजी फ्लाईओवर के समीप चौराहे पर रोटरी बनाने के निर्देश दिए है. इसके बाद तुरंत चौराहे पर रोटरी लगाया गया. ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए कमिश्नर ने चौराहे पर रोटरी लगाने का निर्देश दिया. जीजी फ्लाईओवर से शहर के लिए अलग-अलग रास्ते कटती है. प्रमुख तौर पर विधानसभा मंत्रालय कोर्ट और जेल की ओर रास्ता जाती है. जिसके कारण चौराहे पर हैवी ट्रैफिक होता है. सुबह और शाम के समय में बड़ा जाम लगता है, इसी वजह से कमिश्नर ने चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की पहल की.

बालाघाट के आईजी रह चुके हैं संजय कुमार

बता दें कि सोमवार देर रात भी में पुलिस कमिश्नर ने भोपाल के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर पुलिस की व्यवस्था का अवलोकन किया. सोमवार को IPS संजय कुमार ने भोपाल पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला है. इससे पहले संजय कुमार बालाघाट जोन में आईजी के पद पर तैनात थे.

ये भी पढ़ें: MP News: एमपी में साइबर फ्रॉड का कहर, 5 साल में लोगों ने गंवाए करोड़ों रुपये, राज्य में साइबर फॉरेंसिक लैब नहीं

भोपाल पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?

  • ट्रैफिक, लॉ एंड ऑर्डर, VIP मोमेंट बड़ा चैलेंज.
  • जनता और पुलिस के बीच समन्वय बने इस पर काम करेंगे.
  • जनता के बीच में रहकर काम करेंगे.
  • पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर बेहतर पुलिसिंग देंगे.
  • बढ़ते नशे और साइबर अपराध के मामले के खिलाफ रणनीति के साथ काम करेंगे.

ज़रूर पढ़ें