Holi Special Train: होली पर घर जाना होगा आसान, भोपाल रेल मंडल से गुजरेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Holi Special Train: भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली इन तीन स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को डेस्टिनेशन तक पहुंचने में आसानी होगी. ट्रेन की संख्या बढ़ने से रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या भी बढ़ जाएगी. इससे आरक्षण के लिए अतिरिक्त सीट उपलब्ध रहेंगी.
Train

होली स्पेशल ट्रेन

Holi Special Train: रंगों का त्योहार होली सभी के लिए खुशियां और उमंग लेकर आता है. परिवार से दूर रहने वाले लोग ट्रेन का सफर करके अपने शहर जाते हैं और अपनों के साथ त्योहार मनाते हैं. एक शहर से दूसरे शहर जाने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. पूरे देश में ये होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं. इनमें से पश्चिम मध्य रेलवे (Western Central Railway) के भोपाल रेल मंडल से तीन स्पेशल ट्रेन गुजरेंगी.

यात्रियों का सफर होगा आसान

भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली इन तीन स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को डेस्टिनेशन तक पहुंचने में आसानी होगी. ट्रेन की संख्या बढ़ने से रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या भी बढ़ जाएगी. इससे आरक्षण के लिए अतिरिक्त सीट उपलब्ध रहेंगी.

ये स्पेशल ट्रेन गुजरेंगे

मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) – बनारस स्पेशल फेयर होली स्पेशल (01073-01074)

  • ये ट्रेन LTT से वाराणसी के बीच सप्ताह में दो दिन चलेगी.
  • 25-26 फरवरी और 4-5 मार्च को ट्रेन चलेगी. ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 12.15 बजे चलकर ठाणे, कल्याण जंक्शन, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी), उरई, गोविंदपुरी (कानपुर), फतेहपुर, सुबेदारगंज (प्रयागराज) होते हुए दूसरे दिन रात 11.30 बजे बनारस पहुंचेगी.
  • बनारस से एलटीटी 27-28 फरवरी और 6-7 मार्च को चलेगी.
  • वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेशन से ट्रेन सुबह 5.30 बजे रवाना होगी, सुबेदारगंज (प्रयागराज), फतेहपुर, गोविंदपुरी (कानपुर), उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी), बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण जंक्शन और ठाणे होते हुए दूसरे दिन शाम 4.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी.

पुणे गोरखपुर स्पेशल फेयर होली स्पेशल (01415-01416)

  • ये ट्रेन पुणे से गोरखपुर के बीच रोजाना चलेगी.
  • पुणे स्टेशन से ट्रेन सुबह 6.50 बजे रवाना होगी. अहिल्यानगर, कोपरगांव, मनमाड़, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी), उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती होते हुए ट्रेन दूसरे शाम 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.
  • वापसी में ट्रेन गोरखपुर से शाम 5.30 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन दोपहर 3.15 बजे पुणे पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें: Jabalpur Violence: सिहोरा में दो पक्षों में विवाद का मामला, अब तक 49 गिरफ्तार, ड्रोन से हो रही निगरानी

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल (01079-01080)

  • ये ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से गोरखपुर के बीच रोजाना चलेगी.
  • CSMT से रात 22.30 बजे रवाना होगी, दादर, ठाणे, कल्याण जंक्शन, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, खलीलाबाद होते हुए दूसरे दिन रात 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.
  • ट्रेन वापसी में गोरखपुर से दोपहर 2.30 बजे रवाना होगी, और दूसरे दिन रात 12.40 बजे CSMT पहुंचेगी.

ज़रूर पढ़ें