समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के बाद काउंसिल का बड़ा एक्शन, ट्विशा शर्मा के पति की वकालत लाइसेंस भी सस्पेंड
ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत केस
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. मुख्य आरोपी व पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के साथ ‘बार काउंसिल ऑफ इंडिया’ (BCI) ने बड़ा कदम उठाया है. दरअसल बीसीआई ने समर्थ के वकालत करने के अधिकार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए उसका बार लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है.
बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा कहा
जानकारी के अनुसार बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने आधिकारिक बयान जारी किया किया है. मनन कुमार के इस बयान में कहा गिया है कि अधिवक्ता समर्थ सिंह को तत्काल प्रभाव से वकालत करने से निलंबित किया जाता है, जब तक कि आगे की अनुशासनात्मक कार्यवाही पर अंतिम विचार नहीं कर लिया जाता. गौरतलब है कि आरोपी समर्थ सिंह जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन कोर्ट ने ये सरेंडर स्वीकारने से मना कर दिया.
समर्थ सिंह को नहीं मिली थी जमानत
आरोपी समर्थ सिंह ट्विशा की मौत वाले दिन से ही फरार चल रहा है. भोपाल पुलिस द्वारा आरोपी समर्थ सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा गया था, बाद में इसे बढ़ाकर तीस हजार रुपये कर दिया गया. समर्थ सिंह और उसकी मां यानी कि ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह ने अंतरिम जमानत याचिका दायर की थी. गिरिबाला सिंह को जमानत मिल गई थी पति समर्थ सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी.
दोबारा होगा पोस्टमार्टम
एमपी हाई कोर्ट ने परिजनों की मांग पर द्विशा शर्मा केस में दोबार पोस्टमार्टम का भी आदेश जारी कर दिया है. हाई कोर्ट ने कहा है ट्विशा शर्मा के शव को सुरक्षित रखा जाए. दिल्ली एम्स से डॉक्टर आकर भोपाल एम्स में दोबारा ट्विशा शर्मा की बॉडी का पोस्टमार्टम करेंगे. ट्विशा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. इसके बाद ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था.
ये भी पढ़ें: मांग भरते ही रोने लगी थी ट्विशा! घूम-घूम कर करवाया था फोटो शूट, इमोशनल कर देगा शादी का वीडियो