ट्विशा की मौत के मामले में CBI का बड़ा एक्शन, 4 घंटे की पूछताछ के बाद गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार, एम्स में होगा मेडिकल
गिरिबाला सिंह को CBI ने किया गिरफ्तार
Giribala Singh Arrested: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने गुरुवार (28 मई) को गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान कटारा हिल्स स्थित उनके घर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बेरिकेडिंग भी की गई थी. मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को पलटते हुए अग्रिम जमानत को रद्द कर दिया था.
गिरिबाला को कोर्ट में पेश किया जाएगा
अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद CBI गिरिबाला सिंह के घर पहुंची. चार घंटे से ज्यादा पूछताछ की. गिरफ्तारी के बाद गिरिबाला का मेडिकल परीक्षण एम्स में कराया जाएगा. इसके बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा.
हाई कोर्ट से गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद और सक्रियता बढ़ी है. मामले की जांच के लिए सीबीआई भोपाल में इन्वेस्टिगेशन कैंप स्थापित करने वाली है. इसके लिए CBI ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर जगह मांगी है. सीबीआई को ऐसा दफ्तर दिया जाएगा, जहां मामले से जुड़े साक्ष्यों और दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जा सकेगा.
‘ट्विशा शर्मा के साथ क्रूरता हुई थी’
महाधिवक्ता प्रशांत सिंह का कहना है कि हाईकोर्ट ने अपने आदेश में मुख्य तौर पर ट्विशा शर्मा की बॉडी पर मिले सात घाव का जिक्र किया है, जो मौत के पहले बॉडी पर मौजूद थे. सुसाइड के बाद बॉडी पर यह घाव होना संभव नहीं था इसलिए प्राथमिक तौर पर यह माना जा सकता है कि ट्विशा शर्मा के साथ क्रूरता हुई थी.
ये भी पढ़ें: ट्विशा केस मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द, देर रात 1 बजे आया फैसला
उन्होंने आगे कहा कि इसके साथ ही निचली अदालत द्वारा गिरिबाला सिंह को जल्दबाजी में अग्रिम जमानत का लाभ दिया गया है. गिरिबाला सिंह ने एफआईआर दर्ज होने से पहले ही अग्रिम जमानत का आवेदन दायर कर दिया गया था. विवेचना होती सबूत इकट्ठा होते उसके पहले ही निचली अदालत ने गिरिबाला सिंह को अग्रिम सम्मान दे दी. इन मुख्य आधारों के साथ हाईकोर्ट ने निचली अदालत के अग्रिम जमानत के आदेश को रद्द कर दिया है.