MP News: भोपाल में युवा विधायक सम्मेलन का समापन, राज्यसभा के उपसभापति बोले- 2047 से पहले भारत होगा विकसित

MP News: युवा विधायक सम्मेलन को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने संबोधित करते हुए कहा कि साल 2014 के बाद विकसित भारत का हमने सपना देखा. प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत बनाने का सपना देखा. आज गांव-गांव में देश को विकसित भारत बनाने लोगों में चर्चा है.
Bhopal Young MLA Conference

भोपाल युवा विधायक सम्मेलन कार्यक्रम हुआ खत्म

MP News: भोपाल में आज विधानसभा भवन में युवा विधायक सम्मेलन का समापन हुआ. इस सम्मेलन में तीन राज्यों के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के युवा विधायक शामिल हुए. सम्मेलन के समापन सत्र में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. म वहीं सम्मेलन में मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे. युवा विधायक सम्मेलन के दूसरे दिन आज विधायकों को विकसित भारत 2047 युवा विधायकों के दायित्व और चुनौतियां पर मार्गदर्शन दिया गया. वहीं आज के सत्र में MIT पुणे के चेयरमैन डॉ राहुल कराड ने विधायकों को गुड गवर्नेंस को लेकर संबोधित किया. उन्होंने विधायकों को सरकार चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने कई टिप्स भी दिए.

नरेंद्र सिंह तोमर संबोधन में क्या बोले?

युवा विधायक सम्मेलन के समापन सत्र में नरेंद्र सिंह तोमर ने विधायकों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह की उपस्थिति खली, स्वास्थ्य कारणों की वजह से रमन सिंह उपस्थित नहीं हो पाए. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जब अलग हो रहा था तो सभी विधायकों के आंखों में आंसू थे आज भी वही आत्मीयता है. इस सम्मेलन में सभी विधायकों ने सीमाओं से ऊपर उठकर विचार व्यक्त किया. सत्र में सभी विधायकों ने अनुशासन का पालन किया. विधायकों ने समस्याओं के प्रति ध्यान खींचने का प्रयास किया गया. अध्ययन की सीमा को विधायकों को बढ़ाना चाहिए. अध्ययन चाहिए विचार साझा करने का सामर्थ्य उत्पन्न हो सकता है.

उपसभापति हरिवंश क्या बोले?

युवा विधायक सम्मेलन को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने संबोधित करते हुए कहा कि साल 2014 के बाद विकसित भारत का हमने सपना देखा. प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत बनाने का सपना देखा. आज गांव-गांव में देश को विकसित भारत बनाने लोगों में चर्चा है. राज्यसभा के उपसभापति ने विधायकों को किताब पढ़ने की सलाह दी, innovation पर जोर देने उपसभापति ने अपने भाषण में कहा. उन्होंने आगे कहा पहले हाईवे 11- 12 किलोमीटर प्रतिदिन की रफ्तार से बनते थे आज 30 किलोमीटर की रफ्तार से बन रहे हैं. 2014 से पहले 400 से 500 स्टार्टअप हुआ करते थे, लेकिन आज 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप रजिस्टर्ड है.

इन क्षेत्रों में विकास कर रहा एमपी

पहले एयरपोर्ट की संख्या 70 से कम थी आज 160 से ज्यादा है. 1980 में कभी मध्य प्रदेश बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन आज मध्य प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है. ऐसे में युवा विधायक सम्मेलन का आयोजन प्रशंसा का विषय है. AI के युग में टेक्नोलॉजी में सबसे ज्यादा पैसा इन्वेस्ट हो रहा है, इससे देश का विकास हो रहा है. फिलहाल जिस गति से हम आगे बढ़ रहे हैं प्रधानमंत्री का सपना विकसित भारत 2047 साल 2047 से पहले पूरा हो जाएगा. अगर सैन्य ताकत नहीं है, आर्थिक ताकत नहीं है तो आप कुछ नहीं है.

विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं

गांव और जंगल में रह रहे लोगों को अगर समृद्धि मिले तो देश और प्रदेश विकास का हो रहा है. समझिए 1980 में आर्थिक कंगाली के दरवाजे पर थे हम, आज वहां से निकालकर हम विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं यह भारत का सामर्थ्य है. कोविड जैसे आपदा से निकलकर आज हम विकसित भारत की ओर है दुनिया ने कोविड के समय भारत की ताकत देखी है.

सम्मेलन में युवा विधायकों ने इन पर चर्चा की

•विकास कार्यों में पारदर्शिता रखना.
•नवाचार पर जोर देना.
•लोगों का पलायन रोकना.
•रोजगार सृजन करना.
•युवाओं को प्रेरित करना.
•AI और टेक्नोलॉजी के उपयोग.
•स्वछता को आगे बढ़ाना.
•सोलर एनर्जी को बढ़ावा देना.
•जन संवाद, जन कल्याण पर चर्चा.
•Innovation पर जोर देना.
•इंफ्रास्ट्रक्चर में क्वालिटी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई.
•वित्तीय संस्थान सुदृढ़ करने पर.
•डिफेन्स सेक्टर और मजबूत करने पर चर्चा हुई.
•फ्रीबीज की योजनाओं पर चर्चा हुई.
•छात्र चुनाव पर चर्चा हुई.
•शिक्षा के क्षेत्र में काम करने पर चर्चा हुई.
•नशे को दूर करने को लेकर जनजागरूकता पर चर्चा हुई.
•शासन और प्रशासन के तालमेल पर भी चर्चा हुई.

ये भी पढ़ें-वाराणसी में MP-UP सहयोग सम्मेलन में शामिल हुए CM मोहन यादव, बोले- दोनों राज्यों का संबंध राम-कृष्ण के काल से है

पत्रिका का विमोचन हुआ

इस सम्मेलन में “मध्यप्रदेश विधानसभा के 7 दशक” पत्रिका का भी विमोचन हुआ. दो दिनों में 3 राज्यों के 40 से अधिक विधायकों ने विचार साझा किए. सम्मेलन के समापन होने के बाद विधायक उज्जैन के लिए रवाना हो गए जहां पर विधायकों ने बाबा महाकाल का भी दर्शन किया.

ज़रूर पढ़ें