Bhopal: 11 DSP को अस्थायी प्रमोशन, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, सुरेश मर्सकोले को भोपाल रेडियो मुख्यालय की जिम्मेदारी

MP DSP Promotion: मध्य प्रदेश में 11 उप पुलिस अधीक्षकों का अस्थायी प्रमोशन किया गया है. सभी अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात मिली है. इस बारे में गृह विभाग की ओर से आदेश जारी किया है.
MP Police

एमपी पुलिस मुख्यालय

MP DSP Promotion: मध्य प्रदेश में 11 उप पुलिस अधीक्षकों का अस्थायी प्रमोशन किया गया है. सभी अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात मिली है. इस बारे में गृह विभाग की ओर से आदेश जारी किया है. सुरेश मर्सकोले (2014 बैच) की पदोन्नति करते हुए उन्हें उप पुलिस अधीक्षक, रेडियो जोन ग्वालियर से भोपाल स्थित रेडियो मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है.

किन अधिकारियों का प्रमोशन किया गया?

अधिकारी नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
सुरेश मर्सकोले उप पुलिस अधीक्षक रेडियो जोन, ग्वालियरपुलिस अधीक्षक, रेडियो मुख्यालय, भोपाल
प्रवीण अष्ठानाअनुविभागीय अधिकारी पुलिस, खुरई, जिला सागरउप सेनानी, 13वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर
उमेश कुमार तिवारीसहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज, नगरीय पुलिस, भोपालसहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल
भगत सिंह गोथरियाउप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, जबलपुरपुलिस अधीक्षक, अजाक रेंज, जबलपुर
प्रभा किरण किरोउप पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू, रीवाउप सेनानी, 8वीं वाहिनी विसबल, जबलपुर
विक्रम सिंह कनपुरियाउप पुलिस अधीक्षक, यातायात जिला उज्जैनअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आर्म्स, 7वीं वाहिनी विसबल
संजय खरेउप पुलिस अधीक्षक, यातायात जिला सतनासहायक पुलिस महानिरीक्षक कार्या. पुलिस उप महानिरीक्षक, छतरपुर
मनोज खत्रीउप पुलिस अधीक्षक, यातायात जिला उज्जैनअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात जिला उज्जैन
शाहिद अहमदउपुअ, केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति सी.ए.पी.टी. भोपालउप सेनानी, सुरक्षा वाहिनी, विशेष शाखा, भोपाल
प्रवीण सिंह परिहारउप पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त संगठन, भोपालउप सेनानी, 26वीं वाहिनी विसबल, गुना
अजय पंडितसहायक सेनानी, उच्च न्यायालय सुरक्षा, इंदौरउप सेनानी, बैंड, 7वीं वाहिनी विसबल, भोपाल

अधिकारियों के प्रमोशन के साथ-साथ ट्रांसफर भी किया गया है. वर्तमान पदस्थापना में सभी उप पुलिस अधीक्षकों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आगामी आदेश तक ये व्यवस्था लागू रहेगी.

ये भी पढ़ें: कल्‍पना मिश्रा मामला: भोपाल में मंत्रालय के बाहर बैठे कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को पुलिस ने उठाया, पोस्‍टर-बैनर भी फेंके

ज़रूर पढ़ें