MP News: बीना स्टेशन पर काम के चलते 16 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द, 48 का बदलेगा रूट, देखें लिस्ट
MP News: 20 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच रेल यातायात प्रभावित रहेगा. इस दौरान 16 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी, जबकि 48 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा.
ट्रेन
MP News: बीना स्टेशन पर आगासौद-बीना तीसरी रेल लाइन को यार्ड से जोड़ने का काम होने जा रहा है. इसके चलते 20 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच रेल यातायात प्रभावित रहेगा. इस दौरान 16 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी, जबकि 48 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा. कई ट्रेनों के शुरुआती और अंतिम स्टेशनों में भी बदलाव किया गया है.
16 ट्रेनें अलग- अलग तारीखों पर रद्द
- 12197 भोपाल-ग्वालियर – 1 से 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.
- 12198 ग्वालियर-भोपाल – 1 से 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.
- 11066 ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु – 2 और 9 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
- 11085 एसएमवीटी बेंगलुरु-ग्वालियर – 4 और 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
- 64618 ललितपुर-बीना – 20 से 26 सितंबर तक रद्द रहेगी.
- 64617 बीना-ललितपुर – 20 से 26 सितंबर तक रद्द रहेगी.
- 61611 बीना-रूठियाई – 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.
- 61612 रूठियाई-बीना – 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.
- 61625 बीना-रूठियाई – 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.
- 61626 रूठियाई-बीना – 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.
- 61619 बीना-कटनी मुड़वारा – 21 सितंबर तथा 28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.
- 61620 कटनी मुड़वारा-बीना – 21 सितंबर तथा 28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.
- 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी – 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
- 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति – 15 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
- 22161 भोपाल-दमोह – 9 से 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.
- 22162 दमोह-भोपाल – 10 से 16 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.
इन प्रमुख ट्रेनों का बदलेगा रूट
- रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस (12186): 8 से 14 अक्टूबर तक इटारसी-जबलपुर-कटनी होकर रीवा जाएगी.
- रीवा-रानी कमलापति एक्सप्रेस (12185): 8 से 14 अक्टूबर तक कटनी-जबलपुर-इटारसी के रास्ते चलेगी.
- भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस (11631): 9, 12 और 15 अक्टूबर को इटारसी-जबलपुर-कटनी साउथ-न्यू कटनी होकर चलेगी.
- धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस (11632): 10, 11 और 14 अक्टूबर को बदले मार्ग से संचालित होगी.
- भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस (22165): 10, 13 और 14 अक्टूबर को इटारसी-जबलपुर-कटनी साउथ-न्यू कटनी होकर चलेगी.
- सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस (22166): 9 और 13 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से आएगी.
- भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस (14814): 1 से 15 अक्टूबर तक संत हिरदाराम नगर-मक्सी-नागदा-कोटा होकर चलेगी.
- जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस (14813): 1 से 14 अक्टूबर तक कोटा-नागदा-संत हिरदाराम नगर-मक्सी होकर आएगी.
- भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस (13026): 14 अक्टूबर को इटारसी-जबलपुर-कटनी साउथ-न्यू कटनी होकर चलेगी.
- हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस (13025): 12 अक्टूबर को बदले मार्ग से संचालित होगी.
- भोपाल-चोपन एक्सप्रेस (11633): 11 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी.
- चोपन-भोपाल एक्सप्रेस (11634): 12 अक्टूबर को इसी बदले मार्ग से चलेगी.
इन ट्रेनों के शुरुआती-अंतिम स्टेशन बदलेंगे
- बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस (18236): 6 से 14 अक्टूबर तक मालखेड़ी में समाप्त होगी.
- भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस (18235): 7 से 15 अक्टूबर तक मालखेड़ी से शुरू होगी.
- भोपाल-बीना ट्रेन (61631): 7 से 15 अक्टूबर तक मंडीबामोरा में समाप्त होगी.
- भोपाल-बीना ट्रेन (11066): इसके संचालन में भी बदलाव रहेगा.
- ट्रेन 61605 और 61632: इनके शुरुआती और अंतिम स्टेशनों में भी परिवर्तन किया जाएगा.
भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस रहेगी रद्द
निर्माण कार्य के कारण भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस 1 से 15 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी. इसके अलावा रानी कमलापति-संतरागाछी, भोपाल-दानापुर सहित अन्य ट्रेनों को भी अलग-अलग तारीखों पर रद्द किया गया है. रेलवे ने यात्रियों को सफर पर जाने से पहले अपनी ट्रेन का अपडेटेड शेड्यूल देखने की सलाह दी है.
ये भी पढे़ं- रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, रेलवे ने रद्द की 16 ट्रेनें… पांचवीं लाइन की होनी है कमीशनिंग