Bhopal: भोपाल में भगवा पार्टी का प्रदर्शन, वक्फ बोर्ड की सड़क पर निकाली अर्थी

Bhopal: भोपाल में पुतला दहन और सांकेतिक अर्थी निकालकर वक्फ बोर्ड के खिलाफ भगवा पार्टी ने विरोध जताया है. ये प्रदर्शन बोर्ड ऑफिस चौराहा पर किया गया.
Bhopal News

भगवा पार्टी का प्रदर्शन

Bhopal: वक्फ बोर्ड के विरोध में आज राजधानी भोपाल की सड़कों पर भगवा पार्टी ने बड़ा प्रदर्शन किया. भोपाल में पुतला दहन और सांकेतिक अर्थी निकालकर वक्फ बोर्ड के खिलाफ भगवा पार्टी ने विरोध जताया है. भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा पार्टी) ने इस विरोध को “वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो” नाम से चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन का हिस्सा बताया है. ये प्रदर्शन बोर्ड ऑफिस चौराहा पर किया गया.

दरअसल आज भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर भगवा पार्टी के लोगों ने वक्फ बोर्ड की अर्थी निकाली. अर्थी निकालने के दौरान पार्टी के लोगों ने आतिशबाजी भी की. भगवा पार्टी से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने वक्फ बोर्ड भारत छोड़ नारे भी लगाए. पार्टी ने मांग की है कि वक्फ बोर्ड देश के लिए खतरा है. बोर्ड को खत्म कर देना चाहिए. वक्फ बोर्ड की ज्यादा ताकत पाकिस्तान से आज भारत में हो गई है. बोर्ड की आवश्यकता भारत में नहीं है, 1947 के बंटवारे में बोर्ड को पाकिस्तान मिल चुका था.

भारत सनातनियों का देश है-भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारत सनातनियों का देश है. आज तो केवल वर्क बोर्ड का अर्थ ही निकल रहे हैं लेकिन आने वाले समय में जब सरकार बनेगी भगवा पार्टी की तब वक्फ बॉर्ड का अंत्येष्टि भी करेंगे. वक्फ बोर्ड की संपत्ति इतनी बढ़ चुकी है कि नया पाकिस्तान बन सकता है.

देशव्यापी आंदोलन का रूप

बता दें कि भगवा पार्टी वक्फ बोर्ड का राष्ट्रीय स्तर पर विरोध कर रही है. इसे देशव्यापी आंदोलन का रूप दिया गया है. भगवा पार्टी का मानना है कि वह बोर्ड की संपत्ति लगातार बढ़ रही है जिसकी वजह से वक्फ बोर्ड मजबूत हो रहा है. वक्फ के मजबूत होने से देश को नुकसान होगा और विशेष समुदाय को इसका लाभ मिलेगा. पार्टी के पदाधिकारी का कहना है कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है.

भाजपा सरकार को तुरंत देशहित बोर्ड हटा देना चाहिए. अगर वक्फ बोर्ड को समय रहते नहीं हटाया गया तो दूसरा पाकिस्तान बन सकता है. जब तक वक्फ बोर्ड खत्म नहीं होगा तब तक भगवा पार्टी प्रदर्शन करते रहेगी.

ये भी पढ़ें: Bilaspur: स्कूल के बच्चों और पालकों के साथ गाली-गलौज, टीचर सस्पेंड, आदेश जारी

ज़रूर पढ़ें