Bilaspur: स्कूल के बच्चों और पालकों के साथ गाली-गलौज, टीचर सस्पेंड, आदेश जारी

Bilaspur: बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला मटियारी में पदस्थ एक सहायक शिक्षिका पर छात्रों, पालकों और साथी शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे हैं.
CG News

File Image

Bilaspur: बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला मटियारी में पदस्थ एक सहायक शिक्षिका पर छात्रों, पालकों और साथी शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे हैं. वहीं जांच के बाद कार्यवाही करते हुए टीचर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर आदेश जारी किया है.

स्कूल के बच्चों और पालकों के साथ गाली-गलौज

मिली जानकारी के मुताबिक, प्राथमिक शाला मटियारी में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी सुपर्णा टेंगवार के खिलाफ लंबे समय से अभद्र व्यवहार की शिकायतें मिल रही थीं. मामले की गंभीरता को देखते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा भूपेंद्र कौशिक ने शिकायत की बारीकी से जांच की. बीईओ कार्यालय द्वारा सौंपे गए जांच प्रतिवेदन में शिक्षिका पर लगे सभी आरोपों की पुष्टि हुई. जांच रिपोर्ट में साफ हुआ कि उक्त शिक्षिका विद्यालय के अन्य शिक्षकों, मासूम बच्चों और स्कूल आने वाले पालकों के साथ लगातार दुर्व्यवहार कर रही थी.

टीचर सस्पेंड, आदेश जारी

वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने कृत्य को शिक्षकीय गरिमा के विपरीत और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उल्लंघन मानते हुए तत्काल सस्पेंड कर दिया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय बिल्हा तय किया गया है.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में मोहर्रम को लेकर राज्य वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, बैंड-बाजा, डीजे पर होगा पूर्ण प्रतिबंध

कई गंभीर आरोप लगे

गाली गलौज के अलावा मटियारी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका पर आरोप है कि वे अपनी मर्जी से स्कूल चलाती थीं और टोकने पर साथी स्टाफ व बच्चों से विवाद पर उतारू हो जाती थी. पालकों से भी मर्यादित व्यवहार नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मोर्चा खोला था.

ज़रूर पढ़ें