MP News: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई की टीम ने एक नर्सिंग ऑफिसर को पकड़ा है, जिसने एम्स में भर्ती एक मरीज के परिजन ने ऑपरेशन के एवज में रिश्वत की मांग की थी. नर्सिंग ऑफिसर के रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानें क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, शाजापुर के रहने वाले विनोद मेवाड़ा की मां का भोपाल एम्स में ऑपरेशन होना था, लेकिन इसके लिए उनसे पैसे की मांग की गई. जिसकी शिकायत मेवाड़ा ने सीबीआई में दर्ज करा दी. सीबीआई ने शिकायत के आधार पर जांच की तो सही पाया. इस दौरान दबिश देकर 12,000 रुपए घूस लेते रंगे हाथों नर्सिंग अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया.
दूसरे ऑपरेशन के लिए मांगी थी रिश्वत
विनोद मेवाड़ा ने शिकायत में बताया कि वो एक आयुष्मान कार्ड धारक हैं और अपनी मां का इलाज कराने भोपाल एम्स आया था. मां के कमर का ऑपरेशन होना था, जो 21 जुलाई को हुआ, लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि एक और ऑपरेशन होगा. इस दौरान 22 जुलाई को गिरधारी चौधरी नाम का व्यक्ति उसके पास वार्ड में आया और बोला कि ऑपरेशन के उपकरणों के लिए 16500 रुपये देने होंगे, नहीं तो दूसरा ऑपरेशन नहीं किया जाएगा. इसके बाद गिरधारी चौधरी ने कहा कि अगर ऑपरेशन कराना ही हो तो 12000 रुपये देने होंगे.
ये भी पढ़ेंः 3 साल बाद निशातपुरा रेलवे स्टेशन की सौगात, CM मोहन यादव इस दिन करेंगे उद्घाटन
शिकायत के आधार पर जांच करने के बाद सीबीआई की टीम भोपाल एम्स पहुंची और आरोपी नर्सिंग अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. जैसे ही फरियादी 12,000 रुपए लेकर आरोपी गिरधारी चौधरी को देने तय स्थान पर पहुंचा. इसी दौरान सीबीआई अधिकारियों ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.
