‘संतों के प्रति आस्था कम हुई है…’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले बाबा बागेश्वर – सनातन धर्म की क्षति हुई है
बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री.
Baba Bageshwar: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. इसे लेकर बाबा बागेश्वर का फिर से बयान सामने आया है. राम मंदिर में जो कार्य हुआ, वो लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की श्रद्धा पर आघात है. इस घटना से लोगों का संतों और मंदिर के प्रति ठेस पहुंची है. धार्मिक और प्राचीन परंपरा से जुड़े लोगों के ह्रदय पर आघात लगा है.
‘सनातन धर्म की क्षति हुई है’
बाबा बागेश्वर ने आगे कहा कि इस घटना से सनातन की ही क्षति हुई है. राम जी के यहां रहकर कुकृत्य करने वाले व्यक्ति महादंड पाएंगे. रावण ने जानकी जी का हरण किया था तो उसका समूल नाश हो गया. जो राम जी के यहां रहकर भगवान और धर्म से भयभीत नहीं हुआ और ऐसा कुकृत्य किया, निश्चित है महादंड पाएगा. बाबा बागेश्वर ने कहा कि ऐसे कृत्यों से संत समाज पर सवाल खड़े हो रहे हैं. जो सनातन के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हैं उन्हें ही मंदिर व्यवस्था की जिम्मेदारी मिले.
‘मुसलमानों को इंडोनेशिया जाना चाहिए’
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत के मुसलमानों को इंडोनेशिया जाना चाहिए. वहां जाकर देखना चाहिए जो 5 वक्त की नमाज पढ़ते हैं वो दिवाली भी मनाते हैं, कथा भी सुनते हैं. इसके साथ विभिन्न परंपराओं को निभाते हैं.
ये भी पढ़ें: ‘न धाम में रहेंगे, न कथा करेंगे…’ शादी की चर्चा के बीच बाबा बागेश्वर का बड़ा फैसला
इससे पहले भी बाबा बागेश्वर ने चढ़ावा चोरी को लेकर कड़ा प्रहार किया था. उन्होंने कहा था कि राम मंदिर में चोरी करने वालों को सरकारी दंड मिलेगा ही साथ में भगवान भी महादंड देंगे.