Bhopal: 5,923 फर्जी शादियों के नाम पर 30 करोड़ का घोटाला, ED ने की पूर्व मंत्री के साले की 5.37 करोड़ की संपत्ति अटैच

भोपाल में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 करोड़ रुपये के घोटाला उजागर किया है. ये फर्जीवाड़ा मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में हुआ है.
bhopal News

पूर्व सीईओ शोभित त्रिपाठी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 करोड़ रुपये के घोटाला उजागर किया है. मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में बड़े फर्जीवाड़े पर कार्रवाई करते हुए ईडी के भोपाल जोनल कार्यालय ने सिरोंज जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ शोभित त्रिपाठी की लगभग 5 करोड़ की संपत्ति अटैच कर ली है. शोभित त्रिपाठी पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के साले हैं. आइए जानते है पूरा ममला.

जानिए क्या है ये पूरा मामला?

दरअसल, ये मामला मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से जुड़ा हुआ है. जानकारी के मुताबिक सिरोंज जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ शोभित त्रिपाठी ने इस योजना में फर्जीवाड़ा करते हुए 5923 फर्जी विवाह बताकर 30.18 करोड़ की राशि का फर्जी रूप से वितरण किया था. ईडी ने इस मामले में त्रिपाठी का दो महीने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और अब उनकी और सगहयोगी हेमंत साहू की 5.37 करोड़ की संपत्ति अटैच कर ली है.

कोविड के समय की थी गड़बड़ी

त्रिपाठी ने इस योजना में कोविड के टाइम पर यानी वर्ष 2020-21 में गड़बड़ी की थी. अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के भोपाल जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के अंतर्गत उनकी संपत्ति अटैच की है.

मामले की जांच के दौरान ईडी ने पाया था कि सिरोंज जनपद पंचायत में वर्ष 2019 से नवंबर 2021 तक सीईओ रहे शोभित त्रिपाठी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर योजना में कथित अनियमितताएं कीं. शोभित त्रिपाठी के कार्यकाल के दौरान 5,923 संदिग्ध विवाह सहायता प्रकरणों में करीब 30.18 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कर वितरित की गई. इन्होंने हितग्राहियों के नाम पर फर्जी आवेदन तैयार किए थे और सरकारी सहायता राशि भी स्वीकृत करा दी थी.

2 सितंबर 2026 को किया था गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अपात्र लोगों की जानकारी और पहचान संबंधी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंक खाते भी खोले गए थे. ईडी ने शोभित त्रिपाठी को 2 सितंबर 2026 को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था. फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं. एजेंसी का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है.

ये भी पढे़ं- 5 रु का फिनाइल 33,000 में… 200 LED बल्ब 60 लाख में खरीदे, ऑडिट में हुआ MP के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा

ज़रूर पढ़ें