CM मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा-विकास की गति तेज होगी

CM Mohan Yadav Diwali Wish: सीएम ने कहा कि, दीपावली के पावन अवसर पर मैं अपनी ओर से समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं. दीपावली भगवान श्रीराम की रावण पर विजय और मानवता की स्थापना का प्रतीक है
CM Mohan Yadav

CM मोहन यादव

CM Mohan Yadav Diwali Wish: देशभर में आज दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. घर-घर में दीपों की रोशनी, लक्ष्मी पूजन और आतिशबाजी का नजारा है. इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

सीएम ने क्या लिखा ?

सीएम ने कहा कि, दीपावली के पावन अवसर पर मैं अपनी ओर से समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं. दीपावली भगवान श्रीराम की रावण पर विजय और मानवता की स्थापना का प्रतीक है. यह पर्व सदियों से विजय उत्सव और आनंद उत्सव के रूप में मनाया जाता रहा है.

दीपक की छोटी-सी लौ भी घनघोर अंधकार से संघर्ष कर प्रकाश फैलाती है. वह हमें जीवन की प्रत्येक कठिनाई और संकट से संघर्ष करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. इस प्रेरणा से फैलने वाला प्रकाश वास्तव में आनंददायी होता है.

पीएम के बस्तर दौरे का भी किया जिक्र

सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरा का जिक्र किया. उन्होंने लिखा, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है. आज प्रधानमंत्री का बस्तर आगमन हम सभी के लिए गौरव का विषय है. नक्सलवाद के कारण लंबे समय तक अनेक परिवारों के जीवन में अंधकार और कष्ट का दौर रहा. मध्यप्रदेश के डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जैसे जिले भी वर्षों तक नक्सलवाद का दंश झेलते रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश नक्सलवाद से मुक्त हुआ है. यह हम सभी के लिए एक बड़ी उपलब्धि और विजय का अवसर है. मैं इस विजय पर्व पर भी प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं.

अब हमारा संकल्प है कि नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में विकास की गति तेज की जाए और इन अंचलों को प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के समान विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए. इसके लिए हमने विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है. इन क्षेत्रों में सभी प्रकार की विकास गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित होंगी और वहां के नागरिक भी विकास एवं प्रगति की यात्रा में कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेंगे.

एक बार फिर दीपावली के इस पावन अवसर पर मैं समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं.

ज़रूर पढ़ें