‘शिवानी नहीं तो मैं भी नहीं…’, करवा चौथ की पूजा के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या

भोपाल से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. इस घटना में पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने वाली 22 वर्षीय शिवानी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.
Bhopal News

मृतक पति-पत्नी

Bhopal: देश भर में 29 अक्टूबर को करवाचौथ का त्योहार मनाया गया. सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटियों से लेकर नेताओं समेत क्रिकेटरों की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इसी बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. इस घटना में पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने वाली 22 वर्षीय शिवानी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. पत्नी के बाद पति ने भी अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.

खजूरी थाना इलाके की घटना

ये मामला खजूरी थाना इलाके का है. गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात पहले पत्नी शिवानी अहरवार ने अपना करवाचौथ का व्रत तोड़ा और फिर उसका शव बेडरूम में फंदे से लटका मिला. कुछ ही घंटे बाद घर से करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ पर पति सूरज अहरवार का शव लटका मिला. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जारी है. प्रारंभिक जांच के अनुसार आत्महत्या की वजह आपसी नाराजगी और तनाव बताया जा रहा है.

2021 में की थी लव मैरिज

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, दोनों ने 2021 में प्रेम विवाह किया था. सूरज गांव में खेती करता था और जब काम नहीं होता था तो मजदूरी भी कर लेता था. दोनों बरखेड़ा बोंदर स्थित अपने मकान में रहते थे. दोनों की कोई संतान नहीं थी. इसी बात को लेकर शिवानी परेशान रहती थी.

पुलिस को दोनों के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है. परिजनों के मुताबिक, शिवानी ने पति सूरज की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था. रात में दोनों ने साथ में व्रत खोला और भोजन किया.

ये भी पढ़ें: Shivraj Singh Chouhan Mother Death: शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, एम्स में ली अंतिम सांस

ज़रूर पढ़ें