भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में आयी तकनीकी खराबी, जयपुर एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
एयर इंडिया की फ्लाइट (फाइल फोटो)
Bhopal Delhi Flight Emergency Landing: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI1886 में तकनीकी खराबी आने के बाद जयपुर डायवर्ट कर दिया गया. प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. जानकारी के मुताबितक सभी क्रू मेंबर्स और यात्री सुरक्षित हैं.
यात्रियों को डेस्टिनेशन तक पहुंचाने की कोशिश
भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट ने रविवार (13 सितंबर) को सुबह 8.47 बजे उड़ान भरी. फ्लाइट ने 22 मिनट की देरी से उड़ान भरी. विमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह 9.55 बजे पहुंचना था लेकिन बीच रास्ते में ही तकनीकी खराबी आ गई. इसके बाद प्लेन को जयपुर की ओर डायवर्ट किया गया.
“Flight AI1886 operating from Bhopal to Delhi on 13 September was diverted to Jaipur due to a technical issue as per laid down procedures. The aircraft landed safely at Jaipur and is undergoing checks in line with Air India's safety standards. Air India regrets the inconvenience…
— ANI (@ANI) September 13, 2026
सुबह 9.40 बजे फ्लाइट को सुरक्षित रूप से जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया. विमान को सिक्योरिटी मानकों के आधार पर जांच के लिए भेज दिया गया है. वहीं, एयर इंडिया की ओर से कहा गया है कि यात्रियों को जल्द से जल्द डेस्टिनेशन तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.
जांच में जुटा टेक्निकल स्टाफ
एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद ग्राउंड स्टफ और टेक्निकल टीम जांच में जुट गई है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन के एक इंजन में खराबी की बात सामने आ रही है. तकनीकी खराबी क्यों आयी? विमान में क्या समस्या है? इस बारे में पता लगाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: एमपी बोर्ड के मेधावी छात्रों का इंतजार खत्म, 16 सितंबर को 7,500 से ज्यादा स्टूडेंट्स को मिलेगी स्कूटी
एयर इंडिया का क्या कहना है?
इस घटना के बारे में एयर इंडिया का कहना है कि 13 सितंबर को भोपाल से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI1886 को तय नियमों के अनुसार तकनीकी खराबी के कारण जयपुर डायवर्ट कर दिया गया. विमान जयपुर में सुरक्षित उतरा और सुरक्षा मानकों के अनुसार इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है. एयर इंडिया इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है.