गोवर्धन पूजा की पर्व आज, MP के CM मोहन यादव गोशालाओं को ट्रांसफर करेंगे 60 करोड़ रुपये

CM Mohan Yadav Govardhan Puja: मुख्यमंत्री 'गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना' के विजेता पशुपालकों को भी पुरस्कार राशि प्रदान करेंगे. कार्यक्रम में गो-सेवा, पशुपालन और ग्रामीण विकास से जुड़े जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में गो-सेवक मौजूद रहेंगे.
CM Mohan Yadav

CM मोहन यादव

MP Latest News: पूरे देश में आज गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा समारोह में शामिल होंगे. इस दौरान वे प्रदेश की 3 हजार से अधिक पंजीकृत गोशालाओं में संरक्षित 5 लाख 51 हजार निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे.

पशुपालकों को देंगे पुरस्कार

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ‘गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना’ के विजेता पशुपालकों को भी पुरस्कार राशि प्रदान करेंगे. कार्यक्रम में गो-सेवा, पशुपालन और ग्रामीण विकास से जुड़े जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में गो-सेवक मौजूद रहेंगे.(CM Mohan Yadav Govardhan Puja)

सीएम ने दी दीपावली की बधाई

बीते दिन पूरे देश में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया. सीएम मोहन यादव ने भी पर्व की बधाई दी. सीएम ने कहा कि, दीपावली के पावन अवसर पर मैं अपनी ओर से समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं. दीपावली भगवान श्रीराम की रावण पर विजय और मानवता की स्थापना का प्रतीक है. यह पर्व सदियों से विजय उत्सव और आनंद उत्सव के रूप में मनाया जाता रहा है. दीपक की छोटी-सी लौ भी घनघोर अंधकार से संघर्ष कर प्रकाश फैलाती है. वह हमें जीवन की प्रत्येक कठिनाई और संकट से संघर्ष करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. इस प्रेरणा से फैलने वाला प्रकाश वास्तव में आनंददायी होता है.

पीएम के बस्तर दौरे का भी जिक्र किया

अपनी बधाई में सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरा का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री का बस्तर आगमन हम सभी के लिए गौरव का विषय है. नक्सलवाद के कारण लंबे समय तक अनेक परिवारों के जीवन में अंधकार और कष्ट का दौर रहा. मध्यप्रदेश के डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जैसे जिले भी वर्षों तक नक्सलवाद का दंश झेलते रहे हैं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश नक्सलवाद से मुक्त हुआ है. यह हम सभी के लिए एक बड़ी उपलब्धि और विजय का अवसर है. मैं इस विजय पर्व पर भी प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं.

ज़रूर पढ़ें