Bhopal में गोवंश काटने का आरोप, बजरंग दल-VHP ने किया हंगामा, बुलडोजर एक्शन की मांग

Bhopal News: कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब उन्होंने विरोध किया तो उन पर हमला कर दिया गया. उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए. उन्होंने तीन लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपने की बात भी कही. इसके बाद गुस्साए कार्यकर्ता शब्बन चौराहे पर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे.
bhopal

भोपाल में गोवंश काटने का आरोप

Bhopal News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद में बड़ा हंगामा हो गया. लोगों को लगा कि रात में गायों को काटा गया है. यह बात फैलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग वहां पहुंच गए और सड़क पर उतरकर विरोध करने लगे.बताया जा रहा है कि रात करीब 3 से 4 बजे के बीच कुछ लोगों को जहांगीराबाद में गाय काटे जाने की खबर मिली.

पांच गायें जिंदा मिलीं

वे लोग मौके पर पहुंचे तो वहां पांच गायें जिंदा मिलीं. वहीं तीन गायों के अवशेष भी पड़े होने का दावा किया गया. इसके बाद वहां काफी भीड़ जमा हो गई.कार्यकर्ताओं ने चार लोगों पर इस काम का आरोप लगाया है. उनके नाम अजहर अली, इमरान, आदिल और मुज्बील बताए जा रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन लोगों के घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.इसी दौरान वहां झगड़ा भी हो गया.

कार्यकर्ताओं का क्या कहना है ?

कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब उन्होंने विरोध किया तो उन पर हमला कर दिया गया. उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए. उन्होंने तीन लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपने की बात भी कही. इसके बाद गुस्साए कार्यकर्ता शब्बन चौराहे पर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे. बाद में वे सभी जहांगीराबाद थाने पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए. उनकी मांग थी कि मिले अवशेषों की जांच कराई जाए.

हमला करने वालों और गाड़ी तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई हो. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला. थाने के बाहर भी पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया.पुलिस का कहना है कि अभी तक यह पक्का नहीं हुआ है कि गायों को काटा गया है या नहीं. पुलिस ने अवशेषों को जांच के लिए भेज दिया है.जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही सच पता चलेगा.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें