भोपाल में बाढ़ से निपटने आर्मी का मॉकड्रिल, SDRF और NDRF ने फंसे लोगों को किया रेस्क्यू

MP News: मॉक ड्रिल के दौरान इंडियन आर्मी के जवानों ने बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने का अभ्यास कर अपना दमखम दिखाया. बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए इंडियन आर्मी के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और होमगार्ड के जवानों ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर अपने पराक्रम और वीरता का परिचय दिया.
bhopal lndian army mockdrill in flood situation rescue operation

भोपाल: आर्मी ने बड़े तालाब में किया मॉकड्रिल

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज बड़े तालाब स्थित खानूगांव में इंडियन आर्मी ने बाढ़ से निपटने के लिए मॉक ड्रिल ‘एक्स बाढ़ व्यवस्था’ नाम से अभ्यास किया. मॉक ड्रिल के दौरान इंडियन आर्मी के जवानों ने बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने का अभ्यास कर अपना दमखम दिखाया. बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए इंडियन आर्मी के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और होमगार्ड के जवानों ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर अपने पराक्रम और वीरता का परिचय दिया.

‘पीड़ितों को मदद पहुंचाई गई’

इस दौरान बड़े तालाब में जलस्तर बढ़ने से फंसे लोगों का टीमों ने रेस्क्यू किया और बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचाई. इसके साथ ही घायल बाढ़ पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने का भी डेमोंसट्रेशन किया गया. इतना ही नहीं बाढ़ की स्थिति में फंसने पर ड्रोन से भी लोगों के रेस्क्यू करने का अभ्यास किया गया. रेस्क्यू के दौरान रेस्क्यू बोट के जरिये आर्मी के जवान बेस कैंप से रवाना हुए और पानी में फंसे बाढ़ पीड़ितों का रेस्क्यू कर उनकी मदद की.

ये भी पढ़ें: MP वक्फ बोर्ड में गैर-मुसलमानों की एंट्री से मुस्लिम संगठनों में नाराजगी, भोपाल में किया प्रदर्शन, कहा- ईंट से ईंट बजा देंगे

लोगों की मदद के लिए 24 घंटे तत्पर

ऑपरेशन के आखिरी में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ होमगार्ड और सेना के जवानों ने तिरंगा झंडा फहराया. पूरे अभ्यास के दौरान इंडियन आर्मी एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस के बड़े अधिकारी मौजूद रहे. इंडियन आर्मी के अधिकारी ने कहा कि आर्मी लोगों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तट पर है. जहां भी बाढ़ की स्थिति में आर्मी की जरूरत पड़ती है हमारी टीम तैयार रहती है.

ज़रूर पढ़ें