3.50 करोड़ का गोल्ड, 26 लाख कैश, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का SDO निकला करोड़पति, आय से 560 गुना मिली संपत्ति

MP News: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में SDO के पद पर तैनात अफसर संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित ठिकानों पर लोकायुक्त की टीम ने शनिवार (14 नवंबर) को छापा मारा. कार्रवाई में अधिकारी के पास से अकूत धन-संपत्ति मिली है. आय से 560 गुना प्रॉपर्टी का खुलासा हुआ. इसकी कीमत 7.60 करोड़ आंकी गई है.
bhopal lokayukta team raids satpura tiger reserve sdo sanjeev sharma

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के एसडीओ संजीव शर्मा के ठिकानों पर लोकायुक्त की छापेमारी

MP News: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में SDO के पद पर तैनात अफसर संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित ठिकानों पर लोकायुक्त की टीम ने शनिवार (14 नवंबर) को छापा मारा. कार्रवाई में अधिकारी के पास से अकूत धन-संपत्ति मिली है. आय से 560 गुना प्रॉपर्टी का खुलासा हुआ. इसकी कीमत 7.60 करोड़ आंकी गई है.

लोकायुक्त की टीम को छापेमारी में क्या-क्या मिला?

  • छापेमारी में टीम को 2636800 रुपये कैश मिले.
  • गोल्ड और सिल्वर की ज्वैलरी मिली. 2.528 किलो ग्राम सोना और उसे बने आभूषण मिले. जिसकी कीमत 3.50 करोड़ बताई जा रही है.
  • 1.656 किलो चांदी मिली, जिसकी अनुमानित कीमत 2.94 लाख रुपये बताई गई.
  • गाड़ियों की बात करें तो स्कॉर्पियो, महिंद्रा केयूवी, बुलेट एवं स्कूटर बरामद की गई. कीमत करीब 31.20 लाख रुपये आंकी गई.
  • हिल स्टेशन पचमढ़ी के पास ईकोटेल रिसॉर्ट और सेरेनिटी द विला मिला. इसकी कीमत क्रमश: 2 करोड़ और 1 करोड़ आंकी गई.
  • इसके साथ ही जमीनों के क्रय-विक्रय से संबंधित 28 दस्तावेज प्राप्त हुए हैं. होटल एवं रिसॉर्ट का मूल्यांकन करवाया जाएगा, जिसके संबंध में विवेचना में अवैध संपत्ति की राशि बढ़ने की संभावना है.
  • लोकायुक्त की टीम को पचमढ़ी स्थित सरकारी आवास और छिंदवाड़ा में मौजूद घर से करीब 50 लाख रुपये का सामान मिला है.
  • कुल संपत्ति करीब 7.60 करोड़ रुपये की मिली है, जो कि आय से 560 गुना अधिक है.

अपडेट जारी है…

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें