MP Weather: एमपी में भारी बारिश का रेड अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

MP Weather: मध्य प्रदेश में अब मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. बुधवार के प्रदेश के कई जिलें मानसून के दायरे से बाहर थे लेकिन अब हर जगह बारिश की गतिविधियां तेज होती जा रही है.
MP Weather

मौसम

MP Weather: मध्य प्रदेश में अब मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. प्रदेश के कई जिलों में बीती रात तेज बारिश दर्ज की गई. भोपाल के आस-पास के शहरों में 2 जुलाई को दिनभर बादल छाए रहें और 2 और 3 जुलाई की दरमियानी रात को जमकर पानी भी गिरा. बुधवार तक मानसून के दायरे से बाहर रहे रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्यौपुर, निवाड़ी सहित पूरा प्रदेश अब इसकी छाया में आ गया है.

इन जिलो में रेड अलर्ट

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र विकसित हो गया है. मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से वर्षा की गतिविधियां तेज होगी. कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना बन रही है. विभाग के भोपाल केंद्र द्वारा राज्य 3 जुलाई को राज्य के दो जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. इनमें हरदा और खंडवा जिले शामिल रहे हैं. इसके अलावा यहां बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, जिसके चलते निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों के उफान पर आने की स्थिति बन सकती है.

इन 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. ये जिले हैं- धार, बुरहानपुर, खरगोन, बैतूल, बड़वानी और देवास. यहां पर अति भारी वर्षा और झोकेंदार हवाएं चल सकती हैं. ऑरेंज अलर्ट वाले इन जिलों में 115.6 मिमी से लेकर 204.5 मिमी तक बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने खराब मौसम में खेतों में काम करने और पेड़ों के नीचे छुपने ने मना किया है. ऐसे मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की भी पूरी संभावना रहती है.

मौासम विभाग ने अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक बारिश की संभावना जताई है. प्रदेश में अगले 4 दिन यानी, 5 जुलाई तक अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है. 3 जुलाई को धार और बड़वानी, 4 जुलाई को खरगोन में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट है.

प्रदेश में अब तक 28% बारिश कम

प्रदेश में इस बार पूरे जून महीने आंधी-बारिश का दौर रहा. वहीं, 1 जुलाई को भी कई जिलों में तेज बरसात हुई है. इसके चलते अब तक कुल 100.2 मिमी यानी, 4 इंच पानी गिर चुका है. हालांकि, ये सामान्य बारिश 139.7 मिमी (5.4 इंच) से 28 प्रतिशत कम है.

ये भी पढे़ं: सीधी में सरकारी स्कूल में पीने के पानी में कीड़े, प्रिंसिपल बोले- वो कैल्शियम है; क्लास में पंखा गिरने से छात्रा का सिर फूटा