Bhopal Metro: भोपाल मेट्रो का नया शेड्यूल जारी, अब हर 15 मिनट में मिलेगी सर्विस, फेरे भी बढ़े

Bhopal Metro: भोपाल मेट्रो ने नया समय-सारणी लागू की है. अब सप्ताह के सभी दिन हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी। रविवार और अवकाश में सेवा 1 घंटा बढ़ाकर रात 8:30 बजे तक होगी.

bhopalmetro

Bhopal Metro: भोपाल मेट्रो आज यानी की सोमवार से नई समय पर दौड़ी. मेट्रो प्रबंधन ने बताया है कि, सोमवार से शनिवार तक मेट्रो हर रोज 62 फेरे लगाने वाली है. वहीं, रविवार और दूसरे छुट्टी जैसे दिनों में मेट्रो 20 फेरे लगाएगी. आज, सुबह 11:30 बजे से सुभाष नगर की पहली मेट्रो रवाना हुई. जबकि दोपहर 12 बजे एम्स से सुभाषनगर के लिए मेट्रो चली.

नया समय क्या है?

नए शेड्यूल के अनुसार सुभाष नगर स्टेशन से पहली मेट्रो प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे और एम्स स्टेशन से पहली मेट्रो दोपहर 12 बजे रवाना होगी. सोमवार से शनिवार तक मेट्रो सेवा सुबह 11:30 से शाम 7:30 बजे तक संचालित होगी. इस दौरान सुभाष नगर स्टेशन से अंतिम मेट्रो शाम 7 बजे और एम्स स्टेशन से अंतिम मेट्रो शाम 7:30 बजे रवाना होगी. इन दिनों कुल 62 फेरे (दोनों दिशाओं सहित) संचालित किए जाएंगे.

वहीं, रविवार एवं सार्वजनिक अवकाश के दिनों में मेट्रो सेवा सुबह 11:30 से रात 8:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी. इन दिनों सुभाष नगर स्टेशन से अंतिम मेट्रो रात 8 बजे और एम्स स्टेशन से अंतिम मेट्रो रात 8:30 बजे रवाना होगी. रविवार एवं सार्वजनिक अवकाश पर कुल 70 फेरे (दोनों दिशाओं सहित) संचालित किए जाएंगे.

यात्रियों के लिए खास व्यवस्था

यात्रियों के लिए पहली मेट्रो के निर्धारित प्रस्थान के समय से 15 मिनट पूर्व स्टेशन खोल दिए जाएंगे. इससे यात्रियों को स्टेशन परिसर में प्रवेश, सुरक्षा जांच एवं प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के सकेगा. यात्रियों की सुविधा के लिए टिकटिंग की व्यवस्था प्रत्येक स्टेशन पर निर्धारित प्रवेश/निकास द्वार पर उपलब्ध रहेगी.

इसके अनुसार सुभाष नगर स्टेशन पर गेट क्रमांक-3, केंद्रीय विद्यालय स्टेशन पर गेट क्रमांक-3, बोर्ड ऑफिस स्टेशन पर गेट क्रमांक-3, एमपी नगर स्टेशन पर गेट क्रमांक-3, रानी कमलापति स्टेशन पर गेट क्रमांक-2, डीआरएम ऑफिस स्टेशन पर गेट क्रमांक-3, अलकापुरी स्टेशन पर गेट क्रमांक-3 तथा एम्स स्टेशन पर गेट क्रमांक-1 पर मैनुअल टिकटिंग सुविधा उपलब्ध रहेगी.

ये भी पढ़ेंः ‘अल्लाह के सिवा किसी इबादत नहीं करेंगे’, वंदे मातरम् विवाद पर इमरान मसूद का बड़ा बयान

ज़रूर पढ़ें