भोपाल मेट्रो दो दिनों के लिए रहेगी बंद, 24 और 25 जून को CMRS निरीक्षण करेगी
File Photo.
MP News: CMRS निरीक्षण के कारण मेट्रो बंद रहेगी. सिग्नलिंग प्रणाली के निरीक्षण के लिए कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) 24 और 25 जून को विस्तृत निरीक्षण करेगी. भोपाल मेट्रो की यात्री सेवाएं इन दोनों दिनों के लिए अस्थायी रूप से स्थगित रहेंगी. भोपाल मेट्रो की ऑरेंज लाइन पर सुभाष नगर स्टेशन से एम्स स्टेशन के मध्य संचालित मेट्रो सेवाएं 24 जून और 25 जून 2026 को यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी. निरीक्षण और परीक्षण कार्य पूर्ण होने के बाद मेट्रो सेवाएं 26 जून 2026 से प्रारंभ कर दी जाएंगी.
सुभाष नगर स्टेशन से एम्स स्टेशन के बीच मेट्रो का संचालन नहीं होगा
मेट्रो की सुरक्षा जांच के लिए 24 और 25 जून 2026 को निरीक्षण किया जाएगा. यह निरीक्षण कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) द्वारा किया जाएगा. इस दौरान मेट्रो की सिग्नलिंग प्रणाली और अन्य तकनीकी चीजों की अच्छी तरह जांच की जाएगी.
इस वजह से इन दोनों दिनों में भोपाल मेट्रो की यात्री सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. खासतौर पर ऑरेंज लाइन पर सुभाष नगर स्टेशन से एम्स स्टेशन के बीच मेट्रो का संचालन नहीं होगा. यानी इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को 24 और 25 जून को मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं मिलेगी.
2 दिन बाद सामान्य रूप से सफर करेंगे यात्री
हालांकि यात्रियों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह सेवा केवल दो दिनों के लिए ही बंद रहेगी. 26 जून 2026 से मेट्रो सेवा फिर से पहले की तरह अपने तय समय पर शुरू कर दी जाएगी और लोग सामान्य रूप से सफर कर सकेंगे.
यह निरीक्षण मेट्रो की सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है. इसके जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि मेट्रो पूरी तरह सुरक्षित, भरोसेमंद और सही तरीके से चल रही है. यात्रियों की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी होती है, इसलिए समय-समय पर इस तरह की जांच की जाती है. एमपीएमआरसीएल का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित, आधुनिक और अच्छी सार्वजनिक परिवहन सुविधा देना है. इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए मेट्रो में लगातार सुधार और तकनीकी जांच की जाती रहती है.
ये भी पढे़ं: गले में तख्ती टांगकर और हाथ में घंटी लेकर निकला किसान, कहा- दफ्तरों के चक्कर काटकर थक गया, जानें पूरा मामला