‘कांग्रेस दल नहीं गिरोह बन चुका है…’, मल्लिकार्नुज खड़गे के PM मोदी के पिता वाले बयान पर MLA रामेश्वर शर्मा तीखा जवाब

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में संबोधन के दौरान पीएम मोदी और उनके पिता को लेकर एक विवादित बयान दिया. विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है.
Rameshwar Sharma, Mallikarjun Kharge

मल्लिकार्जुन खरगे और रामेश्वर शर्मा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में संबोधन के दौरान पीएम मोदी और उनके पिता को लेकर एक विवादित बयान दिया. इसके बाद से देश में इसकी चर्चा हो रही है. भाजपा के नेता उन पर असभ्यता और अमर्यादित भाषा का उपयोग करने के आरोप भी लगा रहे हैं. खरगे मंच से अपनी स्पीच दे रहे थे तभी बीच में एक शख्स बोल पड़ा ‘मोदी नहीं जाएगा.’ इसके बाद खरगे ने नाराज होते हुए पीएम मोदी और उनके दिवंगत पिता को लेकर विवादित टिप्पणी की. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

रामेश्वर शर्मा ने किया पलटवार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भाजपा नेता और भोपाल की हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा, “अब तक हम ये समझते हैं कि राहुल गांधी ने ही ‘अली बाबा-40 चोरों’ वाले गुंडों की फौज पाल रखी है और राहुल गांधी ही ऐसा व्यवहार करते थे लेकिन मुझे लगता है कि पूरी कांग्रेस ही अब गिरोह में बदल गई है.

इस तरह की टिप्पणी कभी किसी ने नहीं की-रामेश्वर शर्मा

उन्होंने आगे कहा, ‘कांग्रेस अब कोई दल नहीं रहा, कांग्रेस गुंडों का गिरोह हो चुका है. जो अराजकता का माहौल बनाना चाहता है. राष्ट्रीय अध्यक्ष जो इतने वरिष्ठ है, आज ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. कम से कम आपको तो ये ख्याल रखना चाहिए. आपने संसदीय पाठ तो पढ़ा होगा, आपने तो अटल बिहारी वाजपेयी को भी सुना होगा, सारे शासन देखे होंगे और सारी प्रणाली सुनी होगी लेकिन इस तरह की टिप्पणी कभी किसी ने नहीं की.”

भाजपा ने पोस्ट की आचोचना

भाजपा के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर भी वीडियो शेयर करते हुए खरगे की इस बयान की कड़ी आलोचना की गई है. भाजपा ने लिखा, ‘कभी जिस भाषा को गुंडे-मवालियों से जोड़ा जाता था, आज कांग्रेस अध्यक्ष उसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. इनके युवराज इसी खीझ में कभी सड़क पर महिला पुलिसकर्मियों से गलत बर्ताव करते हैं, तो कभी अपने ही नेताओं से धक्का-मुक्की करते हैं. इनकी पूरी कार्यशैली माफिया प्रवृत्ति की हो गई है. यह राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक माफिया गैंग अधिक प्रतीत होती है.’

पोस्ट में आगे लिखा ‘वैसे, खड़गे जी के बयान वाले ख़्वाब को पूरा करने के लिए तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्षा ने दस साल तक हर पैंतरा चला, लेकिन कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई. आज उनका बेटा इसी ख़्वाब को पूरा करने के लिए कभी वियतनाम, तो कभी कोलंबिया के बीच दर-दर भटक रहा है. देश की जनता आपका यह ख़्वाब कभी पूरा नहीं होने देगी!’

ये भी पढ़ें: ‘राष्ट्रपति क्रूर और असभ्य…’, मिडटर्म चुनाव की वोट‍िंग के बीच डोनाल्‍ड ट्रंप पर ओबामा का हमला

ज़रूर पढ़ें