भोपाल: 4 दिन से लापता बच्चे को पुलिस ने खोज निकाला, यूपी के मथुरा में सुरक्षित हालात में मिला अंश

Bhopal: मंगलवार (16 जून) को भोपाल के बाजपेयी नगर की एक बिल्डिंग से गायब हुए 6 साल के बच्चे अंश मैना को पुलिस ने खोज निकाला है.
Bhopal News

लापता हुए बच्चे की तस्वीर

Bhopal: मंगलवार (16 जून) को भोपाल के बाजपेयी नगर की एक बिल्डिंग से गायब हुए 6 साल के बच्चे अंश मैना को पुलिस ने खोज निकाला है. बच्चे के गुम होने के बाद परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके पुलिस ने बच्चे की खोज में कई टीमें गठित कर लगा दी थी. 16 जून को गायब हुए अंश मथुरा में मिला है. कोहेफिजा पुलिस ने मथुरा पहुंचकर अंश को अपनी कस्टडी में लिया है.

6 वर्षीय मासूम के लापता होने का मामला

बता दें कि बीते 16 जून को भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र से एक 6 वर्षीय मासूम अंश के लापता होने का मामला सामने आया था. मामला भोपाल के रॉयल मार्केट चौराहे का था, जहां 6 वर्षीय अंश खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया परिजनों ने काफी देर खोजने के बाद जब अंश नहीं मिला तो फिर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. तभी से कोहेफिजा पुलिस ने खोजबीच शुरू कर दी थी लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया था.

गंभीर रूप से बीमार है बच्चे की मां

लेकिन आज यानी 19 जून को बच्चें को यूपी के मथुरा से सुरक्षित भोपाल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. बच्चें की खोजबीन के दौरान पुलिस को सुराग मिला था की मासूम पंजाब की तरफ जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस में चढ़ते हुए दिखाई दिया. इसी के चलते 10 से 12 टीमों को भोपाल से अंश की खोज में रवाना किया था. बता दें कि बच्चे की मां गंभीर रूप से बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं.

ये भी पढ़ेंः NEET परीक्षा की धांधली को लेकर राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ शुरू किया, जीतू पटवारी बोले- छात्रों से संवाद करके जनआंदोलन करेंगे

ज़रूर पढ़ें