‘AI से कैंसर का पता नहीं लगता’, डॉ वीके गुप्ता ने कहा – डॉक्टर ही तय करता है किस तरह इलाज करना है

Vistaar News Health Conclave: डॉक्टर वीके गुप्ता ने कहा कि चैट जीपीटी और दूसरे एआई प्लेटफॉर्म पर छाले का फोटो अपलोड करके नहीं पता लगा सकते हैं कि आपको कैंसर हुआ है.
vistaar news health conclave

विस्तार न्यूज हेल्थ कॉन्क्लेव

Vistaar News Health Conclave: भोपाल में बुधवार (30 सितंबर) को विस्तार न्यूज हेल्थ कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का विषय आधुनिक जीवन शैली से उत्पन्न विभिन्न गंभीर बीमारियों पर विशेष परिचर्चा रखा गया. इसके साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र में एआई के उपयोग पर चर्चा हुई.

‘AI से कैंसर का पता नहीं लगता’

डॉक्टर वीके गुप्ता ने कहा कि चैट जीपीटी और दूसरे एआई प्लेटफॉर्म पर छाले का फोटो अपलोड करके नहीं पता लगा सकते हैं कि आपको कैंसर हुआ है. डॉक्टर ने आगे बताया कि हमारा शरीर मिलियन्स ऑफ सेल्स से बना है. कहीं शरीर में घाव होता है तो वह दिमाग को सिग्नल भेजता है, फिर वहां हीलिंग होती है.

उन्होंने आगे बताया कि अब आपको बताऊं कि कैंसर ये होता है कि सेल्स अनकंट्रोल तरीके से बढ़ती है. हम छाले से कुछ सेल्स लेते हैं. इसके बाद उसकी जांच की जाती है. इसे पैथोलॉजिस्ट चेक करते हैं या डॉक्टर्स बताते हैं. एआई से कैंसर का पता नहीं लगाया जा सकता है.

बयोप्सी रिपोर्ट और एआई का इस्तेमाल

बायोप्सी रिपोर्ट को एआई प्लेटफॉर्म पर अपलोड करके पता लगाया जा सकता है कैंसर है या नहीं, इस सवाल के जवाब डॉ विशाल सोनेवाने ने कहा कि इससे पता लगाया जा सकता है कि कैंसर है. ये एआई बता सकता है कि लेकिन आगे के ट्रीटमेंट के लिए डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: ‘राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए’, बालाघाट की घटना पर बोले नरेंद्र शिवाजी पटेल – हम तत्परता से काम कर रहे

क्या सर्जरी में AI हेल्प करता है?

कैंसर सर्जरी में एआई की हेल्प के बारे में डॉक्टर विशाल सोनेवाने ने कहा कि इसमें एआई का कोई रोल नहीं है. नए-नए रोबोट आ रहे हैं. उसमें एआई के साथ आ रहे हैं लेकिन अभी ये पूरी तरह लागू नहीं हुआ है.

वहीं, डॉ वीके गुप्ता ने कहा कि सर्जरी के बाद रेडिएशन और कीमो की जरूरत है या नहीं, इसके लिए ये जानना जरूरी है कि सबसे बड़ी बात कैंसर की स्टेज क्या है? अब देखना होगा कि शरीर में बीमारी कितनी मिमी तक गई है. कई स्टेज को देखने के बाद डिसाइड किया जाता है कि रेडिएशन देना है या नहीं.

ज़रूर पढ़ें