Vistaar Shiksha Samman: विस्तार न्यूज के मंच पर सजेगा शिक्षा के भविष्य पर मंथन का मंच, ‘शिक्षावीरों’ का होगा सम्मान

Shiksha Samman 2026: 'विस्तार शिक्षा सम्मान 2026' का उद्देश्य नई शिक्षा नीति, तकनीक बदलाव और रोजगारोन्मुख शिक्षा पर सार्थक संवाद स्थापित करना है. इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह शामिल होंगे.
Shiksha Samman 2026

शिक्षा सम्मान 2026

Vistaar Shiksha Samman 2026: शिक्षा को बेहतर, आधुनिक एवं समय के अनुकूल बनाने के लिए विस्तार ‘शिक्षा सम्मान 2026’ समारोह का आज आयोजन होने वाला है. एजुकेशन के अलग-अलग आयामों के साथ उनके उपयोगी पहलुओं पर चर्चा होगी. आधुनिक तकनीकों के साथ विद्यार्थियों के करियर को सिक्योर कैसे बनाया जाए, इस पर भी संवाद किया जाएगा. इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में शानदार कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा.

स्कूल शिक्षा मंत्री शामिल होंगे

किसी बच्चे के मानसिक और शैक्षणिक तौर पर विकास के लिए स्कूली शिक्षा अहम होती है. नींव अच्छी हो तो इमारत मजबूत बनती है. इसके साथ ही करियर को सुरक्षित बनाने के लिए उच्च शिक्षा का योगदान अहम है. ‘विस्तार शिक्षा सम्मान 2026’ का उद्देश्य नई शिक्षा नीति, तकनीक बदलाव और रोजगारोन्मुख शिक्षा पर सार्थक संवाद स्थापित करना है. इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह शामिल होंगे.

तकनीकी शिक्षा पर होगी चर्चा

‘शिक्षा सम्मान 2026’ में डिजिटल एजुकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे. बदलते समय में शिक्षा की नई चुनौतियों और संभावनाओं पर भी विस्तृत मंथन किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को भविष्य के लिए बेहतर दिशा मिल सके.

कार्यक्रम की जानकारी

कार्यक्रम का नाम – विस्तार न्यूज ‘शिक्षा सम्मान 2026’

आयोजन स्थल – कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (ओल्ड विधानसभा भवन), भोपाल

समय – सुबह 10 बजे से

ये भी पढ़ें: सीएम मोहन यादव ने की राज्यपाल पटेल से मुलाकात, बताया-यूसीसी के लिए आ चुके 9 लाख से ज्यादा सुझाव

ज़रूर पढ़ें