‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान शुरू करेगी बीजेपी, पार्टी मीटिंग में लिया गया फैसला
बीजेपी प्रदेश कोर कमेटी की बैठक
Loktantra Bachao Arajakta Hatao: मध्य प्रदेश बीजेपी की सोमवार को कोर कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में फैसला लिया गया कि पार्टी ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ अभियान चलाएगी. इसके तहत इंदौर, जबलपुर और भोपाल में रैलियों का आयोजन किया जाएगा. इस मीटिंग में प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव मौजूद रहे.
बीजेपी अध्यक्ष ने क्या कहा?
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश की कोर कमेटी की बैठक हमारे प्रदेश के प्रभारी, हमारे संगठन महामंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री सभी इस बैठक में शामिल हुए. बैठक में जिन विषयों पर चर्चा हुई एक हमारा अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान’ आ रहा है जिसमें तीन जगह एक बड़ा हमारा रैली का कार्यक्रम है.
आज मुख्यमंत्री निवास में भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक संपन्न हुई। https://t.co/ybpnqO1CRD
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) October 26, 2026
इंदौर, जबलपुर, भोपाल में रैली होगी
हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि इंदौर, जबलपुर और भोपाल में रैलियां आयोजित की जाएंगी. लगभग 1 लाख लोग इकट्ठा होंगे. बाकी फिर सभी जिला मुख्यालय पर भी इस तरह का कार्यक्रम होगा, जिसमें लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ अभियान के तहत यह रैली निकाली जाएगी.
उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा बाकी भी हमारे कई कार्यक्रम हैं जिस पर चर्चा हुई. बिरसा मुंडा जयंती जो 15 नवंबर को है, उसको लेकर विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई.
राज्यसभा उपचुनाव पर हुई चर्चा
राज्यसभा उपचुनाव को लेकर उन्होंने बताया कि राज्यसभा की एक सीट का नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. उसमें एक ही सीट पर उम्मीदवार का चयन होना है, एक ही सीट रिक्त हुई है. उसके लिए चार-पांच नामों पर चर्चा कुछ हमारे प्रदेश के और प्रदेश के बाहर के भी कुछ नाम हैं, उन पर चर्चा हुई है.
आज भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत इंदौर, जबलपुर और भोपाल में प्रस्तावित रैलियों, भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर प्रदेशव्यापी कार्यक्रमों तथा समान नागरिक संहिता (UCC) पर चर्चा हुई। बैठक में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के पिता के विरुद्ध कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की अशोभनीय टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया। – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) October 26, 2026
कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर अशोभनीय टिप्पणी की गई है. उसको लेकर एक निंदा प्रस्ताव आज की कोर कमेटी में हमने पारित किया है. उसकी घोर निंदा पूरी की पूरी कोर कमेटी ने की है.
ये भी पढ़ें: MP SI Admit Card 2026 जारी, 28 अक्टूबर को होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा इस तरह के अपमानजनक टिप्पणी करना पूरा का पूरा कांग्रेस का चरित्र बताता है. इस पर हमने आज टीम ने चर्चा भी की है और उस पर निंदा का प्रस्ताव भी पारित किया है. इसके अलावा हमारा यूसीसी जो पारित हुआ है उस पर चर्चा हुई है.