गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले एमपी आएंगे बिप्लब देब, BJP प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहला दौरा
बिप्लब देब
Biplab Deb MP Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को मध्य प्रदेश आ रहे हैं. भोपाल में आयोजित सहभागिता कार्यक्रम में भाग लेंगे. बताया जा रहा है कि संगठन की बैठक भी कर सकते हैं. होम मिनिस्टर के दौरे से पहले 30 सितंबर को नवनियुक्ति बीजेपी प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब आने वाले हैं.
प्रभारी बनने के बाद पहला दौरा
बीजेपी के प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद बिप्लब देब का ये पहला दौरा है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे. देव 30 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे भोपाल पहुंचेंगे. लालघाटी स्थित बूढ़े हनुमान मंदिर और गुफा मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए जाएंगे. इसके बाद दोपहर में बूथ नंबर 69 की कार्यकर्ता मीना जाटव के शास्त्री नगर स्थित निवास पर भोजन करेंगे.
पूर्व राज्यपाल और पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन कप्तान सिंह सोलंकी और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात करेंगे. इसी दिन शाम में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. इसके बाद शाम करीब 5.30 बजे प्रदेश बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे. एक अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और संभाग प्रभारियों के साथ मीटिंग करेंगे. देव के साथ सह प्रभारी रेखा वर्मा और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी भी मौजूद रहेंगे.
ये भी पढ़ें: UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में एमपी के 4 ऐतिहासिक स्थल शामिल, जानें क्यों हैं ये जगह इतनी खास
कौन हैं बिप्लब देब?
बिप्लब देब त्रिपुरा राज्य से ताल्लुक रखते हैं. यहां बीजेपी ने साल 2018 में सरकार बनाई और देब मुख्यमंत्री बने. साल 2018 से 2022 तक मुख्यमंत्री रहे. बीजेपी ने बिप्लब देब को साल 2024 में त्रिपुरा पश्चिम से अपना उम्मीदवार बनाया. इसके साथ ही उन्होंने संगठन में बड़ी जिम्मेदारी भी दी गई.उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. अब उन्हें मध्य प्रदेश बीजेपी प्रभारी बनाया गया है.