Vistaar NEWS

MP Rajya Sabha Election: तीसरी सीट पर भाजपा उतारेगी उम्मीदवार, कल 11 बजे हो सकता है नाम का ऐलान

File Photo.

File Photo.

MP News: मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए मुकाबला बढ़ गया है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने राज्यसभा के लिए प्रदेश से तीसरे प्रत्याशी को उतारने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि बीजेपी का तीसरा उम्मीदवार कल नामांकन भर सकता है. सूत्रों की मानें तो रविवार को दिल्ली के निर्देश पर सीएम हाउस पर अहम बैठक हुई, जिसमें ये अहम फैसला लिया गया.

8 जून नामांकन की अंतिम तिथि

सोमवार यानी कल 8 जून को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है. इससे पहले राजधानी भोपाल में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के शीर्ष नेताओं की बैठकों और रणनीतिक चर्चाओं ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. भाजपा के कई वरिष्ठ नेता रविवार को भोपाल में डटे रहे और केंद्रीय नेतृत्व के साथ लगातार संपर्क में बने रहे. खबर ये भी है कि भाजपा ने तीसरी सीट पर संभावित उम्मीदवारों के तौर पर दो नेताओं के दस्तावेज भी तैयार करा लिए हैं.

मुख्यमंत्री आवास पर कई बैठक

मुख्यमंत्री आवास पर आज दिन भर कई बैठक हुई है. मुख्य रूप से जो जानकारी मिली है कि कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सीएम मोहन यादव से मिलने पहुंचे थे. कल यानी सोमवार को करीब 11 बजे प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो सकती है. खबर ये भी है कि प्रत्याशी सामान्य न होकर आदिवासी या महिला हो सकता है.

कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर

उधर, कांग्रेस की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन 8 जून को भोपाल में नामांकन दाखिल करेंगी. भाजपा का तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारना मीनाक्षी नटराजन की राह में रोड़ा बन सकता है. भाजपा के इस निर्णय से कांग्रेस में भीतरघात की संभावनाएं प्रबल हो गई है. सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लगातार विधायकों के संपर्क में हैं. प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से भी चर्चा का दौर जारी है.

ये भी पढे़ं: झाबुआ में युवक-युवती ने जहर खाकर जान दी, एक दिन पहले ही घर से भागे थे, साथ जीने-मरने की कसम खाई थी

इनपुट- विवेक पांडे

Exit mobile version