कुनो में खुशी की लहर, बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता ने दिया चार शावकों को जन्म
कूनो नेशनल पार्क
Kuno Cheetah Four Cubs: मध्यप्रदेश के कुनो नेशनल पार्क से एक बार फिर बहुत बड़ी खुशखबरी आई है.जहां, बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता KOMG3 ने चार शावकों को जन्म दिया है. इसके साथ ही कुनो में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है. इनमें से 43 चीतों का जन्म भारत में ही हुआ है.केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस खुशखबरी की जानकारी दी है और खुशी जताई है.
सीएम मोहन यादव ने जताई खुशखबरी
वहीं, सीएम मोहन यादव ने भी इसपर खुशी जताई है. सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा कि, प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि.बोत्सवाना से लाई गई ढाई वर्ष की मादा चीता KOMG 3 ने आज कूनो राष्ट्रीय उद्यान के जंगल में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है.
प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि! बोत्सवाना से लाई गई ढाई वर्ष की मादा चीता KOMG 3 ने आज कूनो राष्ट्रीय उद्यान के जंगल में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इस उपलब्धि के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है, जिनमें 43 चीतों ने भारत में जन्म लिया है। चार वर्ष पूर्व शुरू हुआ चीता पुनर्वास कार्यक्रम एक उल्लेखनीय उदाहरण बना है। यह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत में वन्यजीव संरक्षण के संकल्प की बड़ी सफलता है। मध्यप्रदेश के लिए यह विशेष गर्व का विषय है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रोजेक्ट चीता से जुड़े सभी वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों एवं वनकर्मियों को हार्दिक बधाई। #ProjectCheetah
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 20, 2026
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने क्या लिखा ?
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पोस्ट करके खुशी जाहिर की है. उन्होंने लिखा कि, बोत्सवाना की ढाई वर्षीय मादा चीता, कोमजी 3 ने आज जंगल में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया.विशेष रूप से, वह बोत्सवाना की पहली मादा चीता है जिसने बच्चे को जन्म दिया है. यह प्रोजेक्ट चीता के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और भारत में चीतों की आबादी को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है. जंगल में चार महीने से अधिक समय बिताने के बाद, कोमजी 3 ने अब प्राकृतिक परिस्थितियों में बच्चों को जन्म दिया है. 2022 में पुनर्प्रवेश कार्यक्रम शुरू होने के बाद से जंगल में दर्ज यह दूसरा जन्म है. इन चार नए शावकों के साथ, भारत में चीतों की आबादी बढ़कर 62 हो गई है, जिसमें 43 भारतीय मूल के शावक शामिल हैं. इस तरह का हर जन्म हमारी आशा को मजबूत करता है, हमारी प्रतिबद्धता को और गहरा करता है और हमें याद दिलाता है कि संरक्षण धैर्य, दृढ़ता और सामूहिक प्रयास की यात्रा है.इस उपलब्धि के पीछे प्रबंधकों, पशु चिकित्सकों, वन विभाग के अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों और प्रोजेक्ट चीता की सफलता के लिए अथक परिश्रम करने वाले सभी लोगों के अनगिनत घंटों का समर्पण, प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत है.
KOMG 3, a two-and-a-half-year-old female cheetah from Botswana, gave birth to four healthy cubs in the wild today. Notably, she is the first female cheetah from Botswana to give birth. This is a landmark moment for Project Cheetah and a proud milestone in India’s journey towards restoring a viable cheetah population. Having spent more than four months in the wild, KOMG 3 has now given birth under natural conditions. This is the second recorded birth in the wild since the reintroduction programme began in 2022. With these four new arrivals, India’s cheetah population has risen to 62, including 43 Indian-born individuals. Every such birth strengthens our hope, deepens our commitment and reminds us that conservation is a journey of patience, perseverance and collective effort. Behind this milestone lie countless hours of dedication, commitment and hard work by the managers, veterinarians, frontline forest staff and everyone working tirelessly for the success of Project Cheetah.
— Bhupender Yadav (@byadavbjp) November 20, 2026
पहली बार मां बनी मादा चीता
बता दें, बोत्सवाना से लाई गई किसी मादा चीता ने भारत में पहली बार बच्चों को जन्म दिया है. मादा चीता पिछले चार महीने से ज्यादा समय से जंगल में रह रही थी. इसके बाद उसने प्राकृतिक परिस्थितियों में शावकों को जन्म दिया. वहीं, कूनो में दूसरी बार माता चीता ने जन्म दिया है.
प्रोजेक्ट चीता के तहत चीते लाए गए भारत
भारत में चीता बसाने के लिए भारत सरकार ने पहल की. कई साल की मेहनत के बाद मध्य प्रदेश के श्योपुर में स्थित कूनो पालपुर नेशनल पार्क में चीतों को आबाद करने की मुहिम शुरू हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को छोड़ा. धीरे-धीरे चीतों की संख्या में इजाफा होता गया और क्षेत्र छोटा पड़ने लगा. कुछ चीते भागकर राजस्थान भी पहुंच गए थे. मंदसौर के गांधी सागर अभ्यारण्य में चीतों को बसाने की पहल शुरू हुई. कूनो से लाकर यहां 3 चीतों को छोड़ा गया. इसके साथ ही मध्य प्रदेश के ही नौरादेही अभ्यारण्य में भी जगह तलाशने की कोशिश जारी.



