Sagar News: सागर में दो लोगों की संदिग्ध मौत, परिजनों का आरोप- शराब पीने से बिगड़ी तबीयत

Two Dead One Critical: पूरे मामले की जानकारी मिलते ही आबकारी विभाग सहित स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा. टीम परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों को जुटाने में लगी हुई है.यह घटना बंडा के सेमरा रामचंद्र और ग्राम कांटी की बताई जा रही है.
sagar

सागर में दो लोगों की मौत

Sagar Alcohol Death Case: मध्यप्रदेश के सागर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. जिले में दो लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है, जबकि तीसरा व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि, बीती रात शराब पीने से तीनों की तबीयत बिगड़ी. बताया जा रहा है कि बिस्तर में सोने के बाद दोनों लोग नहीं उठे.

तीसरे व्यक्ति का इलाज जारी

तीसरे व्यक्ति का बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है. पूरी घटना की जानकारी मिलते ही आबकारी विभाग सहित स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा. टीम परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों को जुटाने में लगी हुई है. यह घटना बंडा के सेमरा रामचंद्र और ग्राम कांटी की बताई जा रही है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उनका कहना है कि, रात को शराब पीने से यह हालत हुई.

▶ Vistaar News YouTube

सागर में हो चुका है शराब कांड

गौरतलब है कि, सागर में जरहीली शराब पीने से 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकार ने आरोपियों के घर और अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की है. मामले में मुख्‍य आरोपी चंद्रभान सिंह राजपूत के घर पर बुलडोजर भी चलाया गया. वहीं इस मामले में दो आरोपी के शॉर्ट एनकाउंटर भी किए गए हैं. मामले में पुलिस ने करीब 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. इसमें से 16 से ज्यादा आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, वहीं अन्‍य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई है. इन आरोपियों में मुख्‍य आरोपी सरपंच चंद्रभान राजपुत और अन्‍य आरोपी शामिल है.

सीएम दे चुके हैं सख्त निर्देश

बताते चलें, सागर शराब कांड में सीएम मोहन यादव ने भी सख्‍त रूख अपनाया था. सीएम ने पूरे मामले में न्‍यायिक जांच के आदेश देते हुए सागर संभाग के कमिश्नर और आईजी को तत्काल प्रभाव से बदल दिया था. सीएम ने दिलीप कुमार को सागर का नया संभागायुक्त और इरशाद वली को सागर के नए आईजी के रूप में नियुक्त किया था. सीएम मोहन यादव ने मामले में अधिकारियों को स्‍पष्ट निर्देश दिए थे कि मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी .

ज़रूर पढ़ें