MP में सरकारी शिक्षकों के लिए होगी ऑफलाइन पात्रता परीक्षा, माध्यमिक शिक्षा मंडल को मिली जिम्मेदारी

MP News: शिक्षकों के लिए ऑफलाइन शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी. शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल को इस परीक्षा के लिए अधिकृत अभिकरण (Authorized Agency) घोषित किया है.
Board of Secondary Education, Bhopal

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने शिक्षकों की पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब सरकारी स्कूलों में सेवारत शिक्षकों के लिए ऑफलाइन शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी. शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल को इस परीक्षा के लिए अधिकृत अभिकरण (Authorized Agency) घोषित किया है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत होंगी परीक्षाएं

सुप्रीम कोर्ट के 1 सितंबर 2025 के आदेश और 29 मई 2026 के आदेश के क्रम में प्रदेश में पूर्व से कार्यरत प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जानी है. इसमें शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक शामिल होंगे. सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के तहत 31 अगस्त 2028 तक कुल 6 पात्रता परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं. ये परीक्षाएं निर्धारित अंतराल के अनुसार आयोजित की जाएंगी.

दो-दो साल के अंतराल में परीक्षा का प्रावधान

सुप्रीम कोर्ट द्वारा सिविल अपील 1385/2025, 1386/2025 एवं अन्य समरूप याचिकाओं में पारित 1 सितंबर 2025 के आदेश तथा इसके क्रम में प्रस्तुत पुनरीक्षण याचिका में 29 मई 2026 को पारित आदेश के तहत यह व्यवस्था लागू की गई है. आदेश के अनुसार प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा आयोजित की जानी है. निर्धारित अवधि में कुल 6 परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है.

नियम 2018 में पात्रता परीक्षा का प्रावधान

मध्य प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा शैक्षणिक संवर्ग सेवा शर्तें एवं भर्ती नियम 2018 की कंडिका 11 के बिंदु 02 में शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रावधान है. नियम में पात्रता परीक्षा को शिक्षकों की नियुक्ति के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संचालित किए जाने की बात कही गई है. यह परीक्षा शासन द्वारा निर्धारित अभिकरण के माध्यम से आयोजित की जानी है.

माध्यमिक शिक्षा मंडल को बनाया गया अधिकृत अभिकरण

राज्य शासन ने सेवारत शिक्षकों के लिए आयोजित की जाने वाली ऑफलाइन शिक्षक पात्रता परीक्षाओं के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश, भोपाल को निर्धारित अभिकरण घोषित किया है. अब पात्रता परीक्षा के आयोजन से जुड़ी प्रक्रिया माध्यमिक शिक्षा मंडल के माध्यम से पूरी की जाएगी. शासन के इस फैसले से प्रदेश में कार्यरत प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया स्पष्ट हो गई है.

ये भी पढे़ं- MP के 90 हजार अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब साल में मिलेंगे 10 आकस्मिक अवकाश

ज़रूर पढ़ें